AIIMS रायपुर (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Raipur Recruitment : AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती निकली है। MD, MS, DNB और PG डिप्लोमा वाले उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

AIIMS Raipur Vacancy : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं और सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और PwBD वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान भी है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संस्थान के संबंधित विभागों में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर की जाएगी।

AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में MD, MS, DNB या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है। पब्लिक हेल्थ स्कूल से जुड़े पदों के लिए कम्युनिटी मेडिसिन या पीएसएम में MD या DNB की योग्यता मांगी गई है। वहीं, डेंटल विभाग के पदों के लिए संबंधित विषय में MDS डिग्री जरूरी है।

उम्मीदवारों की आवश्यक डिग्री पूरी होनी चाहिए और 31 अगस्त 2026 तक रेजिडेंसी या संबंधित कार्यकाल पूरा कर लिया हो या पूरा करने वाले हों। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

उम्मीदवार 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं

चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। अगर आवेदनों की संख्या अधिक रहती है तो संस्थान लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित सीनियर रेजिडेंट को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इसके अलावा संस्थान के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी पात्रता जांचें और फिर AIIMS रायपुर की वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरें। आवेदन में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?