AIIMS NORCET Nursing Officer Vacancy 2026: सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने शानदार अवसर दिया है। एम्स ने नई दिल्ली समेत विभिन्न AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-11 के तहत कुल 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई से 13 अगस्त तक AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा के साथ निर्धारित योग्यता और अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर और मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
बता दें कि AIIMS संस्थानों नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित दो चरणों के आधार पर किया जाएगा।
| गतिविधि / कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|
| आवेदन पत्र की स्थिति (Application Status) जारी होना | 24 जुलाई से 13 अगस्त |
| परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी (Exam City Intimation) | 3 सितंबर |
| एडमिट कार्ड (Admit Card) अपलोड होना | 9 सितंबर |
| स्टेज I (CBT) – NORCET Preliminary परीक्षा | 12 सितंबर |
| स्टेज II (CBT) – NORCET Mains परीक्षा | 30 सितंबर |
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
| विवरण (Salary Details) | जानकारी |
|---|---|
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹9,300 – ₹34,800 प्रति माह |
| ग्रेड पे (Grade Pay) | ₹4,600 |
| कुल वेतन | वेतनमान + ₹4,600 ग्रेड पे (नियमानुसार अन्य भत्ते अलग से देय होंगे) |
| चयन प्रक्रिया | स्टेज I (CBT): NORCET Preliminary एवं स्टेज II (CBT): NORCET Mains में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी |
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,400 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: AIIMS में नहीं मिला दाखिला? देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग और स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड होने चाहिए।
इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा, स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।