अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स में 57 ग्रुप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

AIIMS Jobs 2026 : एम्स दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) के तहत 57 पोस्ट ग्रुप में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

CRE 5 Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। All India Institute of Medical Sciences Delhi ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) के तहत विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान के तहत कुल 57 पोस्ट ग्रुप में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इनमें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, लाइब्रेरियन, ड्राइवर, फायर टेक्नीशियन, योग इंस्ट्रक्टर, प्रोग्रामर, मेडिकल सोशल वर्कर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एम्स दिल्ली ने CRE-5 के तहत 57 पोस्ट ग्रुप में भर्ती निकाली

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। भर्ती में 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट, बीएससी, बीकॉम, एमएससी, इंजीनियरिंग स्नातक, नर्सिंग योग्यता और अन्य तकनीकी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और विशेष कौशल भी आवश्यक हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष के बीच जबकि अधिकतम आयु 25 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

18,000 रुपये से 44,900 रुपये प्रतिमाह तक वेतन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट सूची शामिल होगी। सीबीटी परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18,000 रुपये से 44,900 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 3,000 रुपये तथा एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2,400 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें