एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू  सोर्स-AI
करियर

AIIMS Bhopal Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू, ईमेल से भेजें फॉर्म; जानें डिटेल्स

AIIMS Bhopal Assistant Professor Recruitment 2026: एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें पात्रता और ईमेल से आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। एम्स भोपाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1,42,506 रुपये प्रति माह का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में एमडी (MD) या एमएस (MS) की डिग्री के साथ 3 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (Institute) से MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) की उपाधि प्राप्त की होनी चाहिए।

जाने उम्र सीमा और अनुभव?

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना जरुरी है। साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए उससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुए उम्मीदवारों को हर महीने 1,42,506 रुपये दिए जाएंगे।

कितनीी लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस?

AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान करना जरूरी है।

जनरल, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान करना अनिवार्य है। तो वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से इस फार्म के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए कैसे करें आवेदन?

AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बजाय ईमेल के जरिए आवेदन करना होगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ recruitment.contractual@aiimsbhopal.edu.in पर आवेदन भेज सकते हैं।

आवेदन भेजते समय भर्ती से जुड़े निर्धारित दस्तावेजों को साथ लगाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि ईमेल करने से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।

इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे उम्मीदवार

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी चयनित उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?