थोक महंगाई दर में तेज उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

WPI Inflation: आम आदमी की जेब पर फिर बड़ा झटका! 12% के पार पहुंची थोक महंगाई, जानें क्या-क्या हुआ महंगा

Wholesale Price Index: अक्टूबर महीने में खाद्य महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई है और यह सितंबर के 7.74 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं क्या-क्या महंगा हुआ?

मनोज आर्या

Highlights:

  • अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई।

  • इसकी वजह ईंधन-बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर तेज उछाल माना जा रहा है।

  • अक्टूबर के लिए सभी वस्तुओं का थोक महंगाई का सूचकांक बढ़कर 113.3 हो गया है।

Wholesale Inflation Rate October 2026: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के एक बुरी खबर है। दरअसल, अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर 2026 में 11.39 प्रतिशत थी। इसकी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर 32.84 प्रतिशत के उछाल को माना जा रहा है।

इससे अक्टूबर 2026 के लिए सभी वस्तुओं का थोक महंगाई का सूचकांक बढ़कर 113.3 हो गया है, जबकि सितंबर 2026 में यह 112.5 था। यह जानकारी सोमवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई। इससे पहले अक्टूबर 2025 में थोक महंगाई दर -1.18 प्रतिशत थी।

थोक महंगाई में बढ़ोतरी की वजह

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया कि अक्टूबर में प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और बिजली और विनिर्मित वस्तुओं में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर क्रमश: 9.24 प्रतिशत, 32.84 प्रतिशत और 9.54 प्रतिशत थी। सितंबर में यह क्रमश: 8.67 प्रतिशत, 25.85 प्रतिशत और 9.76 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2026 में मिनरल ऑयल (जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं), कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, मूल धातुओं का निर्माण, रसायनों और रासायनिक उत्पादों का निर्माण, खाद्य उत्पादों का निर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा निर्माण, और रबर तथा प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण जैसे समूहों ने थोक महंगाई को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।

2026 में अब तक कितनी बढ़ी थोक महंगाई?

महीना (Month)थोक महंगाई दर (WPI Inflation %)
जनवरी1.81%
फरवरी2.13%
मार्च3.88%
अप्रैल8.26%
मई9.68%
जून9.87%
जुलाई9.78%
अगस्त9.92%
सितंबर11.39%
अक्टूबर12.29%

अक्टूबर में थोक खाद्य महंगाई दर

थोक खाद्य महंगाई दर (कुल थोक महंगाई में 24.99 प्रतिशत हिस्सेदारी) अक्टूबर 2026 में सालाना आधार पर 8.58 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि सितंबर 2026 में यह 8.66 प्रतिशत थी। थोक खाद्य महंगाई सूचकांक में 'प्राथमिक वस्तुओं' के मुख्य समूह से 'खाद्य वस्तुएं' और 'विनिर्मित उत्पादों'के मुख्य समूह से 'खाद्य उत्पादों का विनिर्माण' शामिल हैं।

खुदरा महंगाई दर 6.09 प्रतिशत पहुंचा

इससे पहले शुक्रवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09 प्रतिशत (प्रोविजनल) हो गई है, यह सितंबर 2026 में दर्ज 5.54 प्रतिशत (फाइनल) के मुकाबले 0.55 प्रतिशत अधिक है।

खुदरा महंगाई पर सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने बताया कि देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 5.41 प्रतिशत रही है। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई है और यह सितंबर के 7.74 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 9.09 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 8.68 प्रतिशत पर थी।

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर