आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार, प्याज, दूध और अंडे ने बिगाड़ा रसोई का बजट; 6% के पार निकली खुदरा महंगाई

Retail Inflation Rate: प्याज, दूध और अंडे की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा, अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 6.09% के पार पहुंची। जानें ग्रामीण और शहरी इलाकों में महंगाई का असर।
retail inflation rate october 2026
खुदरा महंगाई में तेज बढ़ोतरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09% हो गई।

  • यह सितंबर 2026 में दर्ज 5.54 प्रतिशत के मुकाबले 0.55 प्रतिशत अधिक है।

  • देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है।

Retail Inflation Rate October 2026: भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09 प्रतिशत (प्रोविजनल) हो गई है, यह सितंबर 2026 में दर्ज 5.54 प्रतिशत (फाइनल) के मुकाबले 0.55 प्रतिशत अधिक है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 5.41 प्रतिशत रही है। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई है और यह सितंबर के 7.74 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर

इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 9.09 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 8.68 प्रतिशत पर थी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है, उनमें प्याज (116.22 प्रतिशत), लहसुन (60.74 प्रतिशत), सिल्वर ज्वेलरी (52.39 प्रतिशत), अदरक (48.32 प्रतिशत) और नींबू (47.30 प्रतिशत) शामिल हैं।

retail inflation rate october 2026
इसलिए आ रही है सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, निवेशकों के लिए क्या है सलाह? चेक करें ताजा रेट्स

वहीं, इस दौरान सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है, उनमें आलू (-14.24 प्रतिशत), फूलगोभी (-10.57 प्रतिशत), नारियल (-5.60 प्रतिशत), बैंगन (-3.34 प्रतिशत) और पत्तागोभी (-1.92 प्रतिशत) शामिल हैं।

किस राज्य में सबसे ज्यादा महंगाई दर

इसके अलावा, अक्टूबर में खुदरा महंगाई में तमिलनाडु (7.29 प्रतिशत), तेलंगाना (7.26 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (7.25 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (7.19 प्रतिशत) और ओडिशा (7.17 प्रतिशत) के साथ देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल थे।

retail inflation rate october 2026
आम आदमी को बड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम; ₹4 प्रति लीटर हुआ महंगा

कैसे तय होता है खुदरा महंगाई दर?

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1465 गांवों से साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार व्यक्तिगत रूप से जाकर रियल-टाइम मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है। अक्टूबर 2026 के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में रिस्पॉन्स रेट 100 प्रतिशत रहा।