Highlights:
यूपी में ऐसे कई बिजनेसमैन हैं, जिनकी देश की आर्थिक ग्रोथ में अहम भूमिका है।
देश की जीडीपी में यूपी का योगदान लगभग 9.1 फीसदी से 9.5 फीसदी के बीच है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, यूपी का सबसे अमीर शख्स आदित्य खेमका हैं।
Uttar Pradesh Richest Person: देश का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ ही उत्तर प्रदेश कई मायनों में बेहद खास हैं। अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में मशहूर यूपी आर्थिक रूप से भी संपन्न है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की कुल जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान लगभग 9.1 फीसदी से 9.5 फीसदी के बीच है।
वहीं, प्रदेश के ऐसे कई बिजनेसमैन हैं, जिनकी देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका है। लेकिन, आज हम उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर शख्स के बार में बात करने जा रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि यूपी का सबसे अमीर इंसान कौन हैं... उनका कारोबार क्या है और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है। आइए जानते हैं।
एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स आदित्य खेमका हैं। वह आदित्य इन्फोटेक के मालिक हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 32,200 करोड़ रुपये आंकी गई है। आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड भारत की लीडिंग वीडियो सिक्योरिटी और सर्विलांस कंपनी है, जो अपने फ्लैगशिप ब्रांड CP PLUS (सीसीटीवी कैमरा) के लिए जानी जाती है।
बता दें कि साल 1994 में शुरू हुई यह कंपनी 2025 में अपने IPO के बाद पब्लिक हो गई और देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेड करती है।
आदित्य खेमका सीपी प्लस (CP Plus) के बोर्ड में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में बैचलर डिग्री और FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा है।
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक वीडियो सर्विलांस सेक्टर में लगभग 30 साल के अनुभव के साथ, वह कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी को आगे बढ़ाने, बिजनेस ऑपरेशन और इन्वेस्टमेंट की देखरेख करने और कोर प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लीड करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आदित्य खेमका को कई जाने-माने अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें विकसित दिल्ली समिट एंड अवार्ड्स द्वारा ‘पायनियर इन सर्विलांस इंडस्ट्री अवॉर्ड 2025’, e4m CX इंडिया अवॉर्ड्स 2024 में ‘CX लीडर ऑफ द ईयर’, बिजनेस वर्ल्ड द्वारा ‘सिक्योरिटी मैन ऑफ द ईयर- 2023’, समिट इंडिया द्वारा ‘कौटिल्य अवॉर्ड- 2023’ और एशिया वन द्वारा ‘एशियाज ग्रेटेस्ट लीडर्स 2017’ शामिल हैं।