मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन? (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

MP Richest Person: मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन? जानें 10,200 करोड़ की संपत्ति के मालिक का नाम और कारोबार

Madhya Pradesh Richest Person: हुरुन लिस्ट 2026 के अनुसार, मध्य प्रदेश से 11-12 कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के आसपास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमपी का सबसे अमीर आदमी कौन हैं?

मनोज आर्या

Highlights:

  • भारत का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश देश की आर्थिक विकास के लिए कई मायनों में बेहद खास है।

  • कृषि, खनिज संसाधनों, मैन्युफैक्चरिंग और बढ़ते सर्विस सेक्टर के जरिए यह राज्य भारत की आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार दे रहा है।

  • मध्य प्रदेश से लगभग 11 से 12 बड़े कारोबारी और उद्यमी हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये या उसके आसपास है।

Richest Person Of Madhya Pradesh: भारत का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश देश की आर्थिक विकास के लिए कई मायनों में बेहद खास है। कृषि, खनिज संसाधनों, मैन्युफैक्चरिंग और बढ़ते सर्विस सेक्टर के जरिए यह राज्य भारत की आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार दे रहा है।

इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र, भोपाल और अन्य औद्योगिक केंद्रों में ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर्स का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 231 अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्र और विशेष निवेश केंद्र औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कुल 10 से 11 अरबपति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, मध्य प्रदेश से लगभग 11 से 12 बड़े कारोबारी और उद्यमी हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये या उसके आसपास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन हैं? उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है... और उनका कारोबार क्या है। अगर नहीं जानते हैं तो आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन?

इंदौर के दिग्गज बिजनेसमैन और इंड्रलिस्ट विनोद कुमार अग्रवाल हुरून रिच लिस्ट 2026 में मध्य प्रदेश के सबसे अमीर इंसान हैं। हुरून इंडिया द्वारा जारी लिस्ट में देश के अमीरों की सूची में वे 365वें स्थान पर हैं।

विनोद कुमार अग्रवाल की कुल नेटवर्थ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, विनोद कुमार अग्रवाल की कुल संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 700 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। उनकी नेटवर्थ 9,500 करोड़ रुपये से उछलकर 10,200 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विनोद अग्रवाल की कमाई का सोर्स

विनोद अग्रवाल की आय का प्रमुख स्रोत कोयला उद्योग है, जो उनके व्यवसाय की मजबूत नींव रहा है। जहां कई उद्योगपति अपने व्यापार में विविधता लाने या चुनौतियों का सामना करने में लगे हैं, वहीं अग्रवाल ने कोयले पर अपना ध्यान केंद्रित रखा है।

विनोद अग्रवाल, (चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन)

इससे उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग का लाभ उठाने में मदद मिली है। इस उद्योग के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा ने उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनी संपत्ति बनाने और उसे बनाए रखने में सक्षम बनाया है।

मध्य प्रदेश के 5 सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट

1. विनोद अग्रवाल

मध्य प्रदेश के सबसे अमीर लोगों की सूची में विनोद अग्रवाल पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 10,200 करोड़ रुपये है।

2. दिलीप सूर्यवंशी

दिलीप सूर्यवंशी मध्य प्रदेश के एक प्रमुख उद्योगपति हैं। वे सूर्यवंशी स्टील के अध्यक्ष भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 6,200 करोड़ रुपये आंकी गई है।

3. श्यामसुंदर मूंदड़ा

श्यामसुंदर मूंदड़ा मध्य प्रदेश के सबसे बड़े उद्यमियों में से एक हैं। वे मूंदड़ा स्टील के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 5,800 करोड़ रुपये बताई गई है।

4. दिनेश पाटीदार

मध्य प्रदेश के मशहूर कारोबारियों कि लिस्ट में शुमार दिनेश पाटीदार इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में अपने व्यापार का विस्तार किया है। उनकी कुल नेटवर्था 5,500 करोड़ रुपये है।

5. सुधीर अग्रवाल

सुधीर अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। वे एक विविध निवेशक हैं जिनकी रुचि विभिन्न उद्योगों में है। उनकी संपत्ति 5,200 करोड़ रुपये है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट