प्रधानमंत्री जन धन योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

0 बैंक बैलेंस पर भी मिलेगा 2 लाख तक का फ्री इंश्योरेंस, जानें क्या है इसके फायदे

केंद्र सरकार ने साल 2014 में गरीब और निम्न तबके के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को 2 लाख का इंश्योरेंस कवर मिलता है।

अपूर्वा नायक

केंद्र सरकार ने देश के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तरह-तरह की स्कीम्स की शुरुआत की है। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना है। जिसमें आपके बैंक अकाउंट में 1 रुपया नहीं भी होने के बाद आपको 2 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस मिल सकता है।

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम को जारी करने का उद्देश्य देश के हर नागरिक को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था। खासतौर पर उन गरीब वर्ग के लोगों को जो बैंक की किसी भी सुविधा में योगदान नहीं लेते हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत डायरेक्ट बैंकिंग सर्विसेज का फायदा देने की कोशिश जारी है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है?

प्रधानमंत्री जन धन योजना यानी पीएमजेडीवाई एक ऐसी स्कीम है, जिसके अंतर्गत कोई भी नागरिक बिना कोई पैसा डिपॉजिट करें भी अपना बैंक अकाउंट ओपन करवा सकता है। इस अकाउंट को जन धन अकाउंट का नाम दिया गया है। इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसमें आपको मिनिमम बैंक बैलेंस की भी कोई झंझट नहीं रहने वाली हैं। जिसका सीधा मतलब है कि आपके अकाउंट में अगर 1 रुपये भी नहीं होंगे, तो भी आपका अकाउंट चालू रहेगा और बैंक इसके लिए आपसे किसी भी प्रकार की कोई पेनाल्टी या फिर चार्ज नहीं ले सकता है। यही कारण है कि ये स्कीम खासकर गरीब और निम्न वर्ग आय वर्ग वाले लोगों के लिए एक वरदान की तरह काम कर रही हैं। 3 देशों के दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कई अहम बैठकों में होंगी शामिल

क्या है इसके फायदे

1. 0 बैंक बैलेंस अकाउंट : इस स्कीम के अंतर्गत जो अकाउंट ओपन होता है, उसमें आपको कोई मिनिमम अमाउंट रखने की भी जरूरत नहीं होने वाली हैं।

2. फ्री इंश्योरेंस कवर : इस अकाउंट के साथ आपको एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का बेहतरीन कवर भी मिलता है। आपको बता दें कि अगर किसी अकाउंट होल्डर की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि मिलती है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना में आंशिक रुप से विकलांग हो जाता है, तो भी उसे 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है।

3. लाइफ इंश्योरेंस : साथ ही जनधन अकाउंट होल्डर को 30,000 रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी इस स्कीम के अंतर्गत दिया जाता है। ये कवर भविष्य में आपके लिए एक प्रोटेक्शन कवर के तौर पर काम करता है।

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात