3 देशों के दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कई अहम बैठकों में होंगी शामिल

वित्त मंत्री स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की यात्रा पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान वह ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के साथ बैठक करेंगी।
Nirmala Sitharaman On India-America Trade Deal
निर्मला सीतारमण, (केंद्रीय वित्त मंत्री )
Published on
Updated on

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की यात्रा पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान वह ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और उनके केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक (एफएमसीबीजी) सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। मंत्री आज ही रवाना होने वाली हैं। उनकी तीन देशों की यात्रा पांच जुलाई को संपन्न होगी। सेविले (स्पेन) की अपनी यात्रा के दौरान वित्त मंत्री, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी4) में भाग लेंगी तथा भारत की ओर से एक वक्तव्य देंगी।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा वह सेविले में एफएफडी 4 परिणाम से कार्यान्वयन तक सतत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता का दोहन'' विषय पर ‘इंटरनेशनल बिजनेस फोरम लीडरशिप समिट' में हिस्सा लेंगी और मुख्य भाषण देंगी। एफएफडी 4 से इतर वह जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों तथा यूरोपीय निवेश बैंक के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी।

न्यू डेवलपमेंट बैंक की 10वीं वार्षिक बैठक को करेंगी संबोधित

अपने यात्रा के अगले चरण में वह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन जाएंगी, जहां उनकी पुर्तगाल के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। इसके अलावा, वह प्रमुख निवेशकों और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। बयान में कहा गया है कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में वित्त मंत्री न्यू डेवलपमेंट बैंक की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक (एफएमसीबीजी) में भी हिस्सा लेंगी। GST दरों में होगी कटौती, वित्त मंत्री ने दिए संकेत; जानें क्या कुछ कहा

द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी वित्त मंत्री

एनडीबी बैठकों के तहत सीतारमण एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर संगोष्ठी के दौरान ‘ग्लोबल साउथ के लिए एक प्रमुख बहुपक्षीय विकास बैंक का निर्माण' विषय पर वक्तव्य देंगी। एनडीबी बैठकों से इतर वह ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com