बोनस शेयर, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Bonus Share: बोनस शेयर क्या है? फ्री में क्यों बांटती है कंपनियां, जानें इसके पीछे का असली खेल

Bonus Share: यह ध्यान की बात यह है कि कोई भी कंपनी बोनस शेयर तभी जारी करती है, जब उसके पास कैश रिजर्व बढ़ जाता है, लेकिन वे डिविडेंड के रूप में कैश न देकर शेयरों के रूप में निवेश करना चाहती है।

मनोज आर्या

What is Bonus Share: शेयर बाजार में निवेश करने वाले या उसमें दिलचस्पी रखने वाले बोनस शेयर का नाम जरूर सुने होंगे। लेकिन यह निवेशकों को फ्री में दी जाने वाली तोहफा है या कुछ और? शेयर बोनस क्या होता है और इससे निवेशकों को फायदा या नुकसान होता है। आइए सबकुछ विस्तारसे जानते हैं।

क्या होता है बोनस शेयर?

बोनस शेयर वे एक्स्ट्रा शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के जारी करती है। यह कंपनी की ओर से अपने निवेशकों को दिया जाने वाला एक तरह का रिवॉर्ड है। उदहारण के रूप में इसको ऐसे समझा जा सकता है- आपके पास किसी कंपनी के 100 शेयर हैं और कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर क ऐलान की है, तो आपके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। वहीं, इसके लिए आपको एक भी पैसा लगाने की जरूरत नहीं होगी।

बोनस शेयर से शेयरधारकों का क्या?

यह ध्यान की बात यह है कि कोई भी कंपनी बोनस शेयर तभी जारी करती है, जब उसके पास कैश रिजर्व बढ़ जाता है, लेकिन वे डिविडेंड के रूप में कैश न देकर शेयरों के रूप में निवेश करना चाहती है। बोनस शेयर जारी करना कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत होता है। हालांकि, निवेशकों को एक बात समझना बेहद जरूरी है। बोनस शेयर मिलने से आपके पास शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है, लेकिन आपके कुल निवेश की वैल्यू तुरंत नहीं बढ़ती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बोनस जारी होने के बाद शेयर की मार्केट प्राइस उसी रेश्यो में नीचे आ जाती है।

क्यों बोनस शेयर जारी करती हैं कंपनियां?

गौरतलब है कि कंपनियां एक ठोस रणनीति के तहत बोनस शेयर जारी करने का ऐलान करती हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह लिक्विडीटी बढ़ाना होता है। जब किसी शेयर की कीमत बहुत ज्यादा हो जाती है, तो छोटे रिटेल निवेशकों के लिए खरीदना मुश्किल होता है। बोनस के जरिए प्राइस कम हो जाती है, जिससे खरीदारों की संख्या बढ़ती है। बोनस शेयर यह भी दिखाता है कि कंपनी अपने भविष्य को लेकर आत्मविश्वास में है।

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा