(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया तोहफा, सैलरी और पेंशन को लेकर किया बड़ा ऐलान; सर्कुलर जारी

Government Employees: नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्माचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। त्याहोरी सीजन के दौरान लिए गए इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगा।

मनोज आर्या

Central Government Employees Salary: केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज दी है। दरअसल, गणेश चतुर्थी और ओणम के पर्व को ध्यान में रखते हुए अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए समय से पहले सैलरी और पेंशन भुगतान को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एडवांस में सैलरी और पेंशन ट्रांसफर किए जाएंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के कार्यालय द्वारा 21 और 22 अगस्त, 2025 को जारी ज्ञापन के मुताबिक, महाराष्ट्र में डिफेंस, पोस्ट और टेलीकॉम सहित केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन 26 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को मिलेगा। यानी कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से पहले इनकी सैलरी सीधे उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। वहीं, केरल में 4-5 सितंबर, 2025 तक ओणम का फेस्टिवल है, इसलिए इन्हें भी सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 अगस्त, 2025 (सोमवार) को कर दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का फैसला

बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले की मुख्य वजह यह ध्यान में रखना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान कर्मचारियों को किसी भी तरह की कोई आर्थिक समस्या नहीं आए और वे अपने परिवारों के साथ त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इन भुगतानों को एडवांस पेमेंट माना जाएगा। जारी किए गए वेतन, पेंशन और मजदूरी को अगस्त/सितंबर 2025 के फाइनल सेटलमेंट में एडजस्ट किया जाएगा। सर्कुलर में कहा गया है कि इस प्रकार वितरित वेतन/मजदूरी/पेंशन को अग्रिम भुगतान माना जाएगा और प्रत्येक कर्मचारी/पेंशनभोगी के पूरे महीने के वेतन/मजदूरी/पेंशन का निर्धारण होने के बाद समायोजन के अधीन होगा।

वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को दिया निर्देश

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से केरल और महाराष्ट्र में बैंकों की शाखाओं को बिना किसी देरी के सैलरी और पेंशन के एडवांस में भुगतान करने के कार्यक्रम को लागू करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। केरल में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारी भी शीघ्र भुगतान निर्देश के दायरे में आएंगे। सरकार के इस फैसले से दोनों राज्यों के सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत पहुंचेगा और वे बिना किसी आर्थिक चुनौतियों के त्योहार मना सकेंगे।

राज्य के कर्मचारियों को बोनस देगी केरल सरकार

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल सरकार ने ओणम उत्सव को देखते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की भी घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, जो कर्मचारी बोनस के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता मिलेगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज