ज्योतिरादित्य सिंधिया 
बिज़नेस

भारतीय पोस्ट सर्विस को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात, डिजिटल होने से अछूता नहीं रहेगा ये विभाग

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : शनिवार को पोस्ट ऑफिस विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही पोस्ट विभाग को भी डिजिटल कर दिया जाएगा। साथ ही इस विभाग को डिजिटल करने के लिए पुनर्गठन की प्रोसेस जारी है। इतना ही नहीं सिंधिया ने ये भी कहा है कि ये सिर्फ डाक सेवा नहीं जन सेवा भी है।

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह बदलाव ई-कॉमर्स बढ़त के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जिससे विभाग इस उभरते हुए व्यवसाय के क्षेत्र में लीडर बनने की स्थिति में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हमारा विभाग डिजिटल होने जा रहा है। हमारा विभाग व्यवसाय प्रक्रिया पुनर्गठन से गुजर रहा है, जहां हम आने वाले दिनों में खुद को एक लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में बदल देंगे, जहां हमें ई-कॉमर्स के मामले में बढ़ते नए व्यवसाय के साथ दुनिया में लीडिंग बनना होगा।

डाक सेवा एक जन सेवा

उन्होंने कहा कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जिसके 1,64,000 पोस्ट ऑफिस हैं। सिंधिया ने कहा है कि हम आम आदमी की सेवा करते हैं, न केवल डाक भवन में बैठे अधिकारी, बल्कि मेरे ग्रामीण डाक सेवक, जो मैदान में घर-घर जाते हैं, वे नारे के प्रतीक हैं - डाक सेवा एक जन सेवा है।

भारत ने टेलीकॉम में उल्लेखनीय प्रगति

उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन भारत के डिजिटल डिवीजन को कम करने के लिए और सभी नागरिकों के लिए सूचना तक पहुंच बढ़ाने के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है। मंत्री ने कहा कि भारत ने टेलीकॉम में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसकी पहुंच 86 प्रतिशत से अधिक है।

महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकारा

उन्होंने कहा कि इनोवेशन, समावेशिता और सुरक्षा को भविष्य के विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में लिया जाना चाहिए। मंत्री ने पिछले 50 सालों में दूरसंचार क्षेत्र की ट्रांसफॉर्मेशनल जर्नी पर बात की और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव