केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्रेडाई सम्मेलन में रियल एस्टेट सेक्टर के बारे में दिया बड़ा बयान

कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी क्रेडाई के रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ईएसआयसी और भविष्य निधि पंजीकरण देने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

सिडनी : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्रेडाई के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रियल एस्टेट सेक्टर के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस सेक्टर में काम करने वाले 7 करोड़ कर्मचारियों को ईएसआईसी तथा भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस सेक्टर से प्रदूषण को कम करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस के लिए नई योजना लेकर आने का आह्वान किया है।

रियल एस्टेट सेक्टर के टॉप ऑर्गनाइजेशन क्रेडाई द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा है कि, "रियल एस्टेट कंपनियों सहित भारतीय बिजनेस वर्ल्ड से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण उपकरणों के लिए विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने का भी आग्रह करता हूं। "

गोयल ने रियल एस्टेट कंपनियों से कहा, ‘‘ मैं आपसे इस बारे में गंभीरता से सोचने की विनंती करता हूं, क्या हम इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी 7 करोड़ कर्मचारियों तथा महिलाओं के लिए कर्मचारी निधि और भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित कर सकते हैं। ''

कई सकारात्मक प्रभाव

उन्होंने क्रेडाई से कहा कि वह 25 नवंबर को अपने 14,000 सदस्यों के साथ व्यापक चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए है। 25 नवंबर को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी क्रेडाई की 25वीं वर्षगांठ है । गोयल ने कहा कि अगर उद्योग ईएसआईसी तथा पीएफ पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित करता है तो इससे इस सेक्टर में कई सकारात्मक प्रभाव होंगे। संभावित लाभों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ इससे आपके रियल एस्टेट उद्योग को श्रेय तथा विश्वसनीयता मिलेगी। लोग इस बात की सराहना करने लगेंगे कि आप 7 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहे हैं और आने वाले वर्षों में इस संख्या में और बढ़ते देखने को मिलेगी।''

अच्छे काम का मिलेगा श्रेय

पीयूष गोयल ने कहा कि इस सेक्टर को उसके अच्छे काम करने पर श्रेय मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने ईएसआईसी और पीएफ पंजीकरण की गारंटी से 100 प्रतिशत हेल्थ कवरेज और रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन सुनिश्चित करने के विचार पर भी जोर दिया। गोयल ने कहा कि इस कदम से रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की क्षमताएं तथा दक्षता बढ़ेगी, जिससे गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के चेयरपर्सन जक्षय शाह से विनिर्माण क्षेत्र के लिए नए मानक तैयार करने के वास्ते भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस के साथ मिलकर काम करने को कहा।

गोयल ने उद्योग में ‘‘ गुणवत्तापूर्ण संस्कृति '' विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि इसमें ज्यादा खर्च नहीं आएगा। विनिर्माण उपकरणों पर आयात शुल्क कम करने की क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी की मांग पर मंत्री ने सुझाव दिया कि उद्योग को इन वस्तुओं का भारत में ही विनिर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में उच्च विकास क्षमता के कारण विनिर्माण उपकरणों की भारी मांग होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशों से सहयोग तथा टेक्नोलॉजिकल हेल्प लेने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे लगता है कि शुल्कों के बजाय हमें भारत में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।''

मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ेगा

गोयल ने कहा, ‘‘ यदि हम इस्पात संरचनाओं की ओर बढ़ें और ‘प्रीकास्ट' उपकरणों का इस्तेमाल करें, जैसा कि हम यूरोप, अमेरिका, दुबई, सिंगापुर और संभवतः ऑस्ट्रेलिया में भी देखते हैं, तो विनिर्माण की लागत में बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी, लेकिन विनिर्माण की गति निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।''

14,000 रियल एस्टेट डेवलपर सदस्य

गोयल ने कहा कि उद्योग जगत रियल एस्टेट परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर सकेगा और उनकी लागत भी कम होगी। 'कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' यानी क्रेडाई के देशभर में करीब 14,000 रियल एस्टेट डेवलपर सदस्य हैं। क्रेडाई 23 से 26 सितंबर तक यहां अपना प्रमुख सम्मेलन 'क्रेडाई नैटकॉन' आयोजित कर रहा है। इसमें रियल एस्टेट जगत के 1,100 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन