बिज़नेस

UBI का शुद्ध लाभ 61.8 फीसदी बढ़ा, 30 % लाभांश की घोषणा

यूनियन बैंक के रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में ऋण में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.94 फीसदी की वृद्धि हुई है,

प्रभाकर दुबे

लखनऊ: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के नतीजों का एलान किया है। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष में अपेक्षित अनुमोदन के तहत 30 फीसदी या 3.00 रुपए प्रति इक्विटी शेयर (Per Equity Share) के लाभांश की संस्तुति की है। वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान बैंक के शुद्ध लाभ (Net Profit) में वर्ष दर वर्ष आधार पर 61.18 फीसदी की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान बैंक के निवल ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 17.92 फीसदी की वृद्धि हुई है।

इस अवधि में कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 4.47 फीसदी की वृद्धि हुई है और 31 मार्च, 2023 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 11,17,716 करोड़ रुपए है। बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 10.23 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.05 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 8.26 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक का कुल कारोबार 19,27,621  करोड़ रुपए है।

यूनियन बैंक के रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में ऋण में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.94 फीसदी की वृद्धि हुई है, जहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में  17.19 फीसदी की वृद्धि, कृषि में 14.20 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 13.06 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक का 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कुल एनपीए में वर्ष दर वर्ष आधार पर 358 बीपीएस की गिरावट के साथ 7.53 फीसदी रहा जबकि निवल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 198 बीपीएस की गिरावट के साथ 1.70 फीसदी रहा है। पूंजी अनुपात (सीआरआर) में सुधार के साथ 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 14.52  फीसदी के सापेक्ष दिनांक 31.03.2023 को सुधार के साथ 16.04 फीसदी रहा।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा