शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

इस हफ्ते शेयर मार्केट पर तीन दिन लटकेगा ताला, सिर्फ 4 दिन ही होंगे कारोबार; आखिर क्या है वजह

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में ट्रेड करने वाले निवशकों के लिए एक जरूरी खबर है, जो उनको जाननी चाहिए। दरअसल, इस हफ्ते बाजार में केवल 4 दिन ही कारोबार होगा। आइए जानतें हैं ऐसा क्यों?

मनोज आर्या

Stock Market Holiday: घरेलू शेयर मार्केट में ट्रेड करने वाले निवेशकों की जानकारी के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, इस हफ्ते शेयर बाजार 5 दिन के मुकाबले सिर्फ 4 दिन ही खुले रहेंगे और तीन दिन बंद रहेगा। इसकी वजह है गणेश चतुर्थी का त्योहार। इस मौके पर BSE और NSE सहित भारतीय शेयर बाजार में केवल चार दिन ही ट्रेड होगा और बाकी के तीन दिन छु्ट्टी रहेगी।

निवेशकों की जानकारी के लिए बताते चलें कि बुधवार, शनिवार और रविवार यानी 27, 31 और 31 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा। चूंकि निवेशक अगले हफ्ते के लिए अपनी ट्रेडिंग रणनीति की तैयारी करने में जुटे हुए हैं इसलिए उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि शेयर बाजार किस दिन बंद रहेगा और किस दिन खुला रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से छुट्टी का ऐलान

बता दें कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज समेत भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने गणेश चतुर्थी के दिन अनिवार्य रूप से छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस वजह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित बीएसई और एनएसई हर साल इस मौके पर बंद रहते हैं। इसी के साथ अगले हफ्ते अगस्त महीना भी खत्म होने वाला है। सितंबर महीने में शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के मौके पर छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?

इसके अलावा, अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती और दिवाली के मौके पर 2, 21 और 22 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। गौरतलब है कि हर साल दिवाली के दिन शाम में करीब छह से सात बजे के बीच एक घंटे के लिए खुलता है। चूंकि इस दौरान ट्रेडिंग को शुभ माना जाता है इसलिए मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में शेयर बाजार में जमकर कारोबार होता है। मान्यता है कि इस दौरान कारोबार करने से पूरे साल समृद्धि बनी रहती है।

आज कैसा रहेगा शेयर बाजार?

अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती से निवेशकों का उत्साह बढ़ा और आईटी शेयरों में तेजी के चलते सोमवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने सप्ताह की शुरुआत बढ़त के साथ की। सेंसेक्स 251.41 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 81,558 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 71 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 24,941 पर पहुंच गया।सेक्टर-वाइज निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अन्य अधिकांश सूचकांकों में मामूली बढ़त देखी गई।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी