-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- There Will Be A Big Change In Nifty50 Jio Financial And Zomato Are Going To Enter
Nifty50 में Zomato और Jio Financial को मिली जगह, जानें किस दिन से ट्रेड करेंगी दोनों कंपनियां
- Written By: मनोज आर्या
Zomato और Jio Financial Services Limited को Nifty 50 में जगह इसलिए मिली है क्योंकि पिछले छह महीनों में उनका औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन अधिक है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस बदलाव के बाद कुछ कंपनियां Nifty 50 में शामिल होंगी, वहीं कुछ कंपनियां इससे बाहर हो जाएंगी। ये बदलाव 28 मार्च 2025 से लागू होंगे। आइए जानते हैं कि Nifty 50 में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल होने जा रही हैं और किन-किन कंपनियों को बाहर किया जाएगा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि Jio Financial Services Limited और Zomato Limited 28 मार्च 2025 से Nifty 50 में प्रवेश करेंगे। वहीं, Britannia Industries Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) को सूचकांक से बाहर किया जाएगा। NSE Index Limited की Index Maintenance Sub-Committee ने अपनी अर्ध-वार्षिक समीक्षा के तहत Nifty 50 इंडेक्स में इन बदलावों की घोषणा की है।
कितना है मार्केट कैप
Zomato और Jio Financial Services Limited को Nifty 50 में जगह इसलिए मिली है क्योंकि पिछले छह महीनों में उनका औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन हटाई जा रही सबसे छोटी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन से 1.5 गुना अधिक है। Zomato का मार्केट कैप 1,69,837 करोड़ रुपये है वहीं Jio Financial का मार्केट कैप 1,04,387 करोड़ रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
इसके मुकाबले Bharat Petroleum और Britannia, जिन्हें बाहर किया जा रहा है, का मार्केट कैप क्रमशः 60,928 करोड़ रुपये और 64,151 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Nifty 100 और Nifty 500 समेत कई अन्य सूचकांकों में भी बदलाव की घोषणा की गई है। इस बीच, Zomato ने 23 दिसंबर 2024 को JSW Steel की जगह 30-शेयर BSE Sensex में एंट्री किया।
क्या है शेयरों का हाल?
बता दें कि शुक्रवार को Zomato के शेयर में 1.76 फीसदी की गिरावट आई, जिससे यह 229.81 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, Jio Financial के शेयर 0.88 फीसदी गिरकर 233.20 रुपये पर पहुंच गए। जेएम फाइनेंशियल द्वारा दिए गए अनुमानों के अनुसार, इंडेक्स में ज़ोमैटो के शामिल होने से 702 मिलियन डॉलर का पैसिव फ्लो हो सकता है, जबकि जियो फाइनेंशियल 404 मिलियन डॉलर का फ्लो देख सकता है क्योंकि इंडेक्स फंड अपनी होल्डिंग्स को समायोजित करते हैं।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
इसके विपरीत, भारत पेट्रोलियम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को क्रमशः 240 मिलियन डॉलर और 260 मिलियन डॉलर के ऑउटफ्लो का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे 50-शेयर बेंचमार्क से बाहर निकल रहे हैं।
There will be a big change in nifty50 jio financial and zomato are going to enter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














