शेयर मार्केट, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

MultiBagger Stocks: छोटे शेयर, बड़ा धमाका! ₹100 से नीचे वाले इन स्टॉक्स ने बदली निवेशकों की किस्मत

Share Market: भारत की सबसे बड़ी सरकारी माइनिंग कंपनी एनएमडीसी जमीन से आयरन अयस्क निकालने का काम करती है। जनवरी 2025 से अब तक इसके शेयर 30.14 फीसदी का शानदार फायदा दिया है।

मनोज आर्या

Small Cap Shares Return: साल 2025 निवेशकों के लिए मिला-जुला अनुभव देने वाला रहा। बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को मुनाफा कमाने के साथ-साथ कई बार नुकसान का भी सामना करना पड़ा। वैश्विक अनिश्चितताओं, रुपये की गिरती कीमतों, अमेरिकी टैरिफ और दूसरे कारणों ने बाजार की चाल को सीमित करने का काम किया था।

हालांकि, इन सब के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न कमाने का अवसर दिया हैं। 100 रुपये से कम कीमत वाले ये स्टॉक्स निवेशकों को बहुत पसंद आए। आइए जानते हैं, इन मल्टीबैगर शेयरों के बारे में, जिन्होंने निवेशकों को किया मालामाल।

1. सदर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज

भारत की भरोसेमंद खाद कंपनियों में गिनी जाने वाली सदर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न कमाने का मौका दिया हैं। पिछले एक साल में अब तक कंपनी शेयरों ने करीब 16.43 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 वर्षों में यह शेयर लगभग 213.06 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज कर चुका है। जिससे यह मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है। बीएसई पर 2 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर 0.50 प्रतिशत या 0.42 रुपये की तेजी के साथ 83.84 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे। कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 128.10 रुपये का आंकड़ा छूआ था। वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 66.25 रुपये था।

शेयरहोल्डिंग की बात करें तो इसमें प्रमोटर्स की 53.4 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि आम निवेशकों के पास 40.4 प्रतिशत शेयर हैं। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 6.1 प्रतिशत और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की 0.2 फीसदी भागीदारी है।

2. एनएमडीसी लिमिटेड

भारत की सबसे बड़ी सरकारी माइनिंग कंपनी एनएमडीसी जमीन से आयरन अयस्क निकालने का काम करती है। रिटर्न की बात करें तो जनवरी 2025 से अब तक इसके शेयर ने निवेशकों को करीब 30.14 फीसदी का शानदार फायदा दिया है। जबकि पिछले 5 सालों में यह स्टॉक लगभग 102 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। बीएसई पर 2 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर 1.09 प्रतिशत या 0.91 रुपये की तेजी के साथ 84.50 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे। कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 84.94 रुपये का आंकड़ा छूआ था। वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 59.56 रुपये था।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन