प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

महिलाओं के निवेश के लिए बेस्ट हैं ये स्कीम, 2025 में हो सकती है बंपर कमाई

नए साल के शुरुआत में ही सोने में बंपर उछाल देखने को मिला है। वर्तमान समय में गोल्ड के भाव में 900 रुपये की तेजी आई है। आज शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,518 रुपए है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: बहुत लंबे समय से ऐसा चलते आ रहा है कि जब भी घर में कोई बुरा वक्त आता तो महिलाएं आर्थिक रूप से मदद के लिए तैयार रहती हैं। वह अपनी सेविंग निकालकर परिवार के सामने रख देती हैं। फिर चाहे वह कोई सोने-चांदी की ज्वेलरी हो या कैश और सरकारी योजनाओं में किया गया निवेश। वर्किंग वुमेन हो या फिर हाउस वाइफ वो दोनों ही स्थिती में खूब बचत करने में भरोसा करती हैं। इसलिए हम नए साल में महिलाओं के लिए बचत से जबरदस्त रिटर्न कमाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर महिलाएं अच्छी रिटर्न पा सकती हैं और खुद को आर्थिक रूप से और भी मजबूत कर सकती हैं।

नए साल के शुरुआत में ही सोने में बंपर उछाल देखने को मिला है। वर्तमान समय में गोल्ड के भाव में 900 रुपये की तेजी आई है। आज शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,518 रुपए है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इस साल के आखिरी में सोना करीब एक लाख की कीमत के आसपास पहुंच सकता है। वहीं, खराब से खराब स्थिति में अगर सोने की कीमत गिरती भी हैं तो कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होना है। इसलिए निवेश के मकसद से महिलाओं के लिए सोने में इंवेस्ट करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है और इसमें उनको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा।

महिलाओं के लिए म्यूचुअल फंंड बेहतर विकल्प

महिलाएं निवेश के लिए शेयर मार्केट को भी विकल्प के रूप में देख रही हैं। इसमें इंवेस्ट कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है, हालांकि, ये जोखिम भरा हो सकता है। इसमें कई बार नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर महिलाएं अच्छे रिटर्न की उम्मीद से निवेश करने की योजना बना रही हैं तो उन्हें म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने चाहिए, क्योंकि म्यूचुअल फंड में कंपनी के एक्सपर्ट आपके इंवेस्टमेंट को कई रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग कंपनी के शेयर में निवेश करते हैं। आपको बता दें कई म्यूचुअल फंड में 2024 में 40 से 50 फीसदी तक रिटर्न मिला है। बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ये खास योजना

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जो सोने और म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करा पाती हैं, वो महिलाएं सरकारी महिला बचत सम्मान योजना में निवेश कर सकती हैं। नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर इस योजना में निवेश किया जा सकता है और इसमें मैच्योरिटी पीरियड 2 साल का होता है। साथ ही महिला सम्मान बचत योजना में 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार