प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सदन में क्या हुआ खास

संसद के मानसून सत्र में 8वें वेतन आयोग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। जिसमें ये जानकारी मिली है कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग यानी सीपीसी के गठन का फैसला लिया है।

अपूर्वा नायक

8th Pay Commission: साल 2026 के जनवरी महीने से ही देश के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार हैं। अब इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सदन में एक जानकारी शेयर की गई है।

हाल ही में संसद के मानसून सेशन के दौरान राज्यसभा में सांसद सागरिका घोष की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर 3 सवाल पूछे गए थे। जिसका जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित में दिया है।

पंकज चौधरी ने क्या कहा?

8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने वाली आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख के बारे में पूछे गए एक सवाल पर पंकज चौधरी ने बयान दिया है कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग यानी सीपीसी के गठन का फैसला लिया है। प्रमुख स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगा हैं। इसकी आधिकारिक अधिसूचना उसी समय पर जारी की जाएगी। अब तक की प्रगति के बारे में बात करते हुए पंकज चौधरी ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग एवं गृह मंत्रालय और राज्यों समेत मुख्य स्टेकहोल्डर्स से भी सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि आयोद संदर्भ शर्तों यानी टीओआर में तय समय-सीमा के अंदर अपनी सिफारिशें देने वाला हैं।

हर 10 साल में होता है गठन

आपको बता दें कि देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स 8वें वेतन आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान समय में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं, जिसकी अवधि इस साल दिसंबर के महीने तक खत्म हो जाएगी। बता दें कि हर साल 10 साल में एक नए वेतन आयोग का गठन होता है ताकि समय पर इकोनॉमिक कंडीशन को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के सैलरी और पेंशन में संशोधन के लिए सुझाव दिए जा सकें। इसी क्रम को जारी रखते हुए केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8 पे कमीशन के गठन का ऐलान किया था।

कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग

जानकारी के अनुसार, नया वेतन आयोग यानी 8वां वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2026 के बीच तक लागू हो सकती हैं। ये आयोग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी में बढ़त कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय