Tempsens Instruments IPO Allotment : भारत की प्रमुख थर्मल इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर कंपनी टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ का आज मंगलवार को बाजार अलॉटमेंट होना है। अगर कोई भी इस कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगया है, तो आज पता चल जाएगा की उसे आईपीओ मिला है या नहीं। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए काफी संख्या में लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई। ग्रे मार्केट में इसकी काफी चर्चा हो रही है। इस आईपीओ की जीएमपी (GMP) 100 प्रतिशत के पार चला गया है।
आसान भाषा में इसका मतलब यह हुआ कि अगर जिसको भी यह आईपीओ मिलेगा, उसका पैसा तुरंत दोगुने से ज्यादा हो सकता है। कंपनी के शेयरों की एनएसई और बीएसई पर लिस्टिंग 28 अगस्त को होने की उम्मीद है।
टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन था। इस आईपीओ को कुल 184.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। टेम्मसैंस का आईपीओ रिटेल निवेशकों से 60.69 गुना भरा। वहीं क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी में 302.88 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 314.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 650 करोड़ रुपये कलेक्ट किया है।
अगर कोई भी निवेशक टैम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स (Tempsens Instruments) का आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो वे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आईपीओ के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट के अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।
सबसे पहले KFin Technologies की आईपीओ स्टेटस वेबसाइट ओपन करें।
फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू में टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स सेलेक्ट करें।
इसके बाद पैन, एप्लिकेशन नंबर या DP/Client ID कोई एक जानकारी इंटर करें।
जिसके बाद आपको आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
सबसे पहले NSE की आईपीओ एप्लिकेशन स्टेटस वेबसाइट को खोलें।
इसके बाद Issue Type में Equity सेलेक्ट करें।
फिर आपको टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
यहां पर आपको एप्लिकेशन नंबर और पैन नंबर दर्ज करना होगा।
जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपको IPO का स्टेटस दिख जाएगा।
पहले बीएसई की आईपीओ एप्लिकेशन चेक वेबसाइट ओपन करें।
फिर Issue Type में Equity सेलेक्ट करें।
यहां आपको टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स को चुनना होगा।
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल्स इंटर करें।
फिर कैप्चा भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
Tempsens Instruments का आईपीओ की ग्रे मार्केट में खूब चर्चा हो रही है। मंगलवार को इसका जीएमपी प्रीमियम 317 रुपये था। वहीं, आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 300 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। इसके अनुसारा जीएमपी लगभग 106 प्रतिशत के आसपास आता है। मौजूदा GMP लिस्टिंग तक रहा, तो स्टॉक लगभग 617 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकता है।
मतलब यह कि 300 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 106 फीसदी के संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। लेकिन, जीएमपी अनऑफिशियल इंडिकेटर है और इसमें लिस्टिंग से पहले बदलाव स्वभाविक है। इसलिए सिर्फ जीएमपी को देखकर स्टॉक में निवेश का फैसला गलत साबित हो सकता है।
Disclaimer: (यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। NavbharatLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)