टीसीएस (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

TCS ने जारी की तिमाही रिपोर्ट, कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा

टाटा ग्रुप की कंपनी का रेवेन्यू 5.6 प्रतिशत बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया है, जो 2023-24 की इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये था। वहीं जुलाई-सितंबर महीने की तिमाही में यह 64,259 करोड़ रुपये रहा था।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के तौर पर पहचान बनाने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तिमाही के लिए रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ये पता चला है कि कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर बढा है। इस रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है कि कंपनी का प्रॉफिट 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये तक हो गया है। हालांकि कंपनी में इस दौरान तकरीबन 5,000 कर्मचारियों की छंटनी भी की गई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 की तीसरी तिमाही में टीसीएस ने 11,058 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। वहीं जुलाई-सितंबर, 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,909 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का प्रॉफिट

तिमाही के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी का रेवेन्यू 5.6 प्रतिशत बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया है, जो 2023-24 की इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये था। वहीं जुलाई-सितंबर महीने की तिमाही में यह 64,259 करोड़ रुपये रहा था। छुट्टियों के मौसम के कारण चुनौतीपूर्ण कही जाने वाली इस तिमाही में कंपनी की नई ऑर्डर बुकिंग 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर रही।

सुधार के शुरुआती संकेत

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ के. कृतिवासन ने कहा कि नए ऑर्डर अलग अलग इंडस्ट्री, भौगोलिक क्षेत्रों और सर्विस ‘लाइन' से प्राप्त हुए हैं, जिससे ‘‘लॉन्ग टर्म बढ़त की अच्छी संभावना'' बनती है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस के साथ-साथ उपभोक्ता कारोबार में तेजी लौट रही है और कुछ क्षेत्रों में विवेकाधीन खर्च में सुधार के शुरुआती संकेत भी दिख रहे हैं।

कंपनी की अपेक्षा से कम

कृतिवासन ने कहा कि इन 2 प्रवृत्तियों के साथ-साथ क्षेत्रीय बाजारों में लगातार तेज बढ़त से कंपनी भविष्य को लेकर आश्वस्त है। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल प्रॉफिट मार्जिन 24.5 प्रतिशत रहा, जबकि इससे पिछली तिमाही में 24.1 प्रतिशत था। हालांकि, यह अब भी कंपनी की अपेक्षा से कम है।

ज्यादा संख्या में नियुक्तियां

समीक्षाधीन तिमाही में टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 5,000 से ज्यादा घटी और दिसंबर, 2024 तक कर्मचारियों की संख्या 6.07 लाख थी। आईटी सर्विसेज में 13 प्रतिशत की गिरावट आयी है। कंपनी के मुख्य ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि परिसर नियुक्ति योजना के अनुसार हो रही हैं और कंपनी भविष्य में ज्यादा संख्या में नियुक्तियां करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 76 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है, जिसमें 66 रुपये प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड भी शामिल है। टीसीएस ने टाटा समूह की एक कंपनी से 1,625 करोड़ रुपये में बेंगलुरू में भूमि बैंक के अधिग्रहण की भी घोषणा की। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.72 प्रतिशत के नुकसान से 4,036.65 रुपये पर बंद हुआ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब