घर घर सोलर अभियान (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

टाटा पावर की अनूठी मिसाल, ओडिशा में शुरू हुआ घर-घर सोलर अभियान

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने ओडिशा में हर घर सोलर अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके अंतर्गत आने वाले 3 से 5 सालों में ओडिशा में 3 लाख घरों की छतों पर सोलर एनर्जी सिस्टम लगाने का टारगेट है।

अपूर्वा नायक

भुवनेश्वर : टाटा पावर की पूर्ण सब्सिडरी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरआईएल ने घर घर सोलर मिशन के अंतर्गत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अफॉर्डेबल रूफटॉप सोलर सोल्यूशन पेश करने की मंगलवार को ऐलान किया है।

इस अभियान के तहत कंपनी अगले तीन से पांच साल में छतों पर ओडिशा में तीन लाख और देश भर में 10 लाख सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने का लक्ष्य रखा है। टीपीआरईएल के बयान के अनुसार, उसका कॉम्पेक्ट, कंज्यूमर्स फ्रेंडली वित्तपोषण मॉडल ओडिशा की जनसंख्या के व्यापक वर्ग के लिए छतों पर लगने वाली सोलर सिस्टम यानी रूफटॉप सोलर को सस्ता बनाता है।

लोग 1 किलोवाट के लिए 2,499 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 4,999 रुपये और 3 किलोवाट के लिए 7,999 रुपये से शुरू होने वाले मिनिमम इनिशियल इंवेस्टमेंट के साथ इस सिस्टम को लगा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि उसने राज्य में छतों पर सोलर एनर्जी सिस्टम लगाने को लेकर ओडिशा रिन्यूऐबल एनर्जी डेव्हलप्मेंट एजेंसी यानी ओआरईडीए के साथ गठजोड़ किया।

बयान के अनुसार, यह पहल घरों के लिए सोलर एनर्जी आकांक्षा से एक इकोनॉमिक तौर से व्यवहारिक ऑप्शन में बदल रही है। कंपनी ने कहा कि यह कदम राज्य में छतों पर सोलर एनर्जी को अपनाने में तेजी लाने में मददगार होगा। इसके तहत ग्राहक कुल राशि का केवल एक तिहाई भुगतान कर सोलर एनर्जी लगा सकेंगे।

इससे सोलर एनर्जी ज्यादा सुलभ और सस्ता होगा तथा लोग घरों में इस लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसमें कहा गया, ओडिशा के कंज्यूमर्स को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है, जो इसे स्थापित करने की लागत का करीब 40 प्रतिशत है। वहीं राज्य सरकार द्वारा 1 किलोवाट की सिस्टम के लिए 25,000, 2 किलोवाट के लिए 50,000 और 3 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये की एडिशनल सब्सिडी से इस पहल को और बल मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन