भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट सोर्स-AI
बिज़नेस

Indian Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT और मीडिया शेयरों में बिकवाली

Stock Market Today: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 113 अंक और निफ्टी 42 अंक फिसला, जबकि आईटी व मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

करुणा नंद शाहवाल

Stock Market Today Fed Rate Hike: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुला। इस दौरान सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 113 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 और निफ्टी 42 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और आईटी स्टॉक्स कर रहे थे।

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी टॉप लूजर्स थे। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एमएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे।

शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स के टॉप गेनर

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 146 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,078 पर था।

फार्मा और डिफेंस सेक्टर ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, सन फार्मा और टाइटन गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी जॉब डेटा से बढ़ी फेड की चिंता

जानकारों के मुताबिक, बाजारों में गिरावट की वजह अमेरिका के जॉब डेटा को माना जा रहा है, जो कि उम्मीद से करीब 3 गुना अधिक आया है।

इससे फेड की ओर से ब्याज दरों बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी बाजार के लिए नकारात्मक होती है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र