मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में स्टारबक्स के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। सोर्स- IANS
बिज़नेस

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

Starbucks Chennai Tech Hub: स्टारबक्स चेन्नई में अमेरिका के बाहर अपना पहला कॉरपोरेट टेक हब बनाएगी। सेंटर से करीब 800 नौकरियां पैदा होंगी और ग्लोबल बिजनेस को टेक सपोर्ट मिलेगा।

करुणा नंद शाहवाल

Starbucks Corporate Technology Hub: तमिलनाडु में ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़ा निवेश आया है। Starbucks Coffee Company चेन्नई में अपना टेक्नोलॉजी हब स्थापित करने जा रही है। यह अमेरिका के बाहर स्टारबक्स का पहला कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी हब होगा।

इस सेंटर से करीब 800 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, चेन्नई को मजबूत टेक्नोलॉजी टैलेंट, इंजीनियरिंग इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी के कारण चुना गया है। यह हब स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस को टेक्नोलॉजी सपोर्ट देगा और अमेरिका समेत अन्य देशों की टीमों के साथ काम करेगा।

अमेरिका के बाद चेन्नई में स्टारबक्स का बड़ा टेक सेंटर

इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय के साथ एमओयू साइन किया है। चेन्नई में बनने वाला स्टारबक्स का नया टेक्नोलॉजी हब कंपनी की ग्लोबल टेक्नोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करेगा। फिलहाल स्टारबक्स के टेक्नोलॉजी सेंटर अमेरिका के Seattle और Nashville में हैं।

चेन्नई सेंटर से कंपनी के ग्लोबल बिजनेस को टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा और यहां की टीमें अमेरिका समेत अन्य देशों की टेक्नोलॉजी और बिजनेस टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी।

Tata के रिटेल जॉइंट वेंचर से अलग होगा टेक हब

स्टारबक्स का चेन्नई टेक्नोलॉजी सेंटर भारत में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के साथ चल रहे रिटेल जॉइंट वेंचर से अलग काम करेगा।

इसका मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और ग्लोबल बिजनेस सपोर्ट पर रहेगा। यानी चेन्नई का यह हब सीधे भारत में स्टारबक्स के कैफे और रिटेल ऑपरेशन का हिस्सा नहीं होगा।

मजबूत टेक टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर बना वजह

स्टारबक्स ने चेन्नई को टेक्नोलॉजी हब के लिए चुनने के पीछे कई कारण बताए हैं। इनमें मजबूत टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल, बेहतर इंजीनियरिंग इकोसिस्टम, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्मचारियों की अच्छी रिटेंशन दर और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये खूबियां भारत में उसकी टेक्नोलॉजी क्षमताओं के विस्तार में मदद करेंगी।

GCC पॉलिसी से स्टारबक्स को मिलेगा फायदा

स्टारबक्स का चेन्नई टेक्नोलॉजी हब ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब तमिलनाडु सरकार ग्लोबल कंपनियों को राज्य में Global Capability Centres (GCCs) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

राज्य की GCC स्पेशल स्कीम 2024-2027 के तहत पात्र वैश्विक कंपनियों को टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

तीन साल तक पेरोल सब्सिडी का प्रावधान

इस योजना के तहत पात्र कंपनियों को हाई-पेइंग नौकरियां पैदा करने पर तीन साल तक पेरोल सब्सिडी मिल सकती है।

सब्सिडी की दर पहले साल 30%, दूसरे साल 20% और तीसरे साल 10% तक निर्धारित की गई है। इससे राज्य में ग्लोबल कंपनियों के लिए टेक्नोलॉजी और बिजनेस ऑपरेशन स्थापित करना अधिक आकर्षक हो सकता है।

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT