अदाणी एनर्जी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अगर श्रीलंका में JVP जीतती है चुनाव, तो रद्द हो सकता है अदाणी को मिला कॉन्ट्रेक्ट

सोमवार को श्रीलंका की कम्यूनिस्ट पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना यानी जेवीपी ने बयान दिया है कि अगर उनकी पार्टी राष्ट्रपति का चुनाव जीतती है, तो वे अदाणी समूह के पवन ऊर्जा परियोजना को रद्द करने का वादा किया है।

अपूर्वा नायक

कोलंबो : भारत के साथ ही पड़ोसी देश श्रीलंका में भी अदाणी समूह की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की कम्यूनिसल्ट पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना यानी जेवीपी ने सोमवार को अदाणी समूह के बारे में बड़ी बात कही है। इस पार्टी ने बयान दिया है कि अगर अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है, तो श्रीलंका में अदाणी समूह के पवन ऊर्जा परियोजना को रद्द कर दिया जाएगा।

जेवीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने यहां एक राजनीतिक वार्ता कार्यक्रम में कहा कि वे इस परियोजना को रद्द कर देंगे। वह नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) मोर्चे से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। यह पूछने पर कि क्या यह परियोजना श्रीलंका के ऊर्जा क्षेत्र की संप्रभुता के लिए खतरा है, दिसानायके ने कहा, ''हां। हम इसे निश्चित रूप से रद्द करेंगे, क्योंकि यह हमारी ऊर्जा संप्रभुता को खतरा पहुंचाता है।''

भारत-श्रीलंका शांति समझौता

जेवीपी ने भारत-श्रीलंका शांति समझौते के माध्यम से श्रीलंका के गृह युद्ध में भारत के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के बाद खूनी भारत विरोधी विद्रोह का नेतृत्व किया था। पार्टी को 21 सितंबर के चुनाव से पहले अनौपचारिक चुनावों में बढ़त मिलती दिख रही है। अदाणी समूह इस क्षेत्र में 484 मेगावाट पवन ऊर्जा के विकास के लिए 20 साल के समझौते में 44 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने वाला है। हालांकि, समूह के इस परियोजना से जुड़े मुकदमों का सामना भी करना पड़ रहा है।

अदाणी समूह के शेयर में बढ़त

आपको बता दें कि अदाणी समूह को हाल ही में महाराष्ट्र में लंबी अवधि के लिए 6,600 मेगावाट की नवीकरणीय और ताप बिजली आपूर्ति का ठेका मिलने के बाद सोमवार को अदाणी पावर के शेयर में लगभग आठ प्रतिशत की उछाल आयी है। कंपनी ने इस कॉन्ट्रेक्ट के लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाकर जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टोरेंट पावर जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। बीएसई पर अदाणी पावर का शेयर 7.53 प्रतिशत बढ़कर 681.30 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 7.59 प्रतिशत बढ़कर 681.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी बीएसई पर 7.39 प्रतिशत बढ़कर 1,920 रुपये पर पहुंच गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी