प्रतीकात्मक तस्वीर  
बिज़नेस

मजबूत मांग के बीच सोयाबीन के कीमतों में उछाल, बिनौला तेल के भाव में बड़ी गिरावट

Palm Oil: बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए। इससे किसानों को सोयाबीन बेचने में नुकसान था, वह काफी कम हुआ है।

मनोज आर्या

Edible Oil Price: बाजार में आवक की कमी और मांग बढ़ने के कारण शनिवार को घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला। जबकि अधिक दाम पर मांग प्रभावित होने से सरसों तेल-तिलहन के साथ साथ सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में गिरावट दर्ज हुई। मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए। इससे किसानों को जो सोयाबीन बेचने में भारी नुकसान था, वह काफी कम हुआ है क्योंकि सोयाबीन के भाव अभी भी अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 5-6 प्रतिशत नीचे ही है।

क्यों गिरा सोयाबीन तेलों का भाव?

यह वृद्धि अगर सोयाबीन की बिजाई से पहले होती तो सोयाबीन खेती का रकबा और बढ़ सकता था। दूसरी ओर, रात शिकागो एक्सचेंज के एक प्रतिशत से अधिक टूटने के कारण आज सोयाबीन तेलों के दाम में गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि सरकार के पास भी सरसों का स्टॉक है। लेकिन ऊंचे भाव होने की वजह से इसकी मांग प्रभावित हो रही है। आयातित तेलों के मुकाबले तो यह लगभग 40 रुपये किलो तक मंहगा बैठता है। इस कारण सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है। उन्होंने कहा कि मलेशिया बंद होने तथा कल रात शिकागो एक्सचेंज के टूटने के बीच सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई। जबकि बेहद सुस्त कारोबार के बीच बिनौला तेल के दाम भी हानि के साथ बंद हुए। सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम अपरिवर्तित बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे

सरसों तिलहन 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली- 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,230-2,530 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,650-2,750 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,650-2,785 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल रही।

इसके अलावा सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,825 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 11,725 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 4,800-4,850 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,500-4,600 रुपये प्रति क्विंटल।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर