चांदी का बढ़ता भाव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

चांदी की कीमत में हुआ जबरदस्त इजाफा, महीने के अंत तक ₹1,21,000 किलो तक जा सकता है भाव, जानें वजह....

Silver Rate Increased : महीने के अंत तक चांदी के मूल्य में तेजी से बढ़त आने वाली है। मार्केट में इसका रेट ग्राफ बढ़ने की पूरी संभावना है। गोल्ड की तरह सिल्वर में भी निवेश कर बढ़ाएं, अपनी जमा पूंजि।

गीतांजली शर्मा

Hike Price Of Silver In Market : गोल्ड की तरह अब निवेशक चांदी में भी निवेश बढ़ा रहे हैं। क्योंकि चांदी में मूल्य की बढ़त की वजह से संभावनाएं असीम हैं। साथ ही शादियों का सीजन भी अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। हालांकि इसकी कीमत में तेजी की और भी कई वजहें हैं। देश के प्रमुख कमोडिटी बाजारों पर आज सबकी नजर है।

आज चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बीते गुरुवार 7 अगस्त को सटोरियों के सौदे बढ़ा देने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 968 रुपए से बढ़कर 1,14,623 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। MCX पर सितंबर में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का भाव भी 968 रुपए यानी 0.85% से बढ़कर 1,14,623 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसमें कुल 16,647 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों की राय में सटोरियों की तरफ से नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखी जा रही है।

मौजूदा ग्लोबाल मार्केट में तेजी से बदलाव भी चांदी की कीमतों में इजाफे का एक प्रमुख कारण है। घरेलू मांग की बढ़त, वैश्विक आर्थिक स्थिति, निवेश का सुरक्षित विकल्प और साथ ही साथ फेस्टिव सीजन की शुरूआत चांदी की कीमतों को बढ़ाने की असल वजह है।

चांदी की बढ़ती कीमत की यह है असल वजह

राखी और जन्माष्टमी के कारण चांदी की कीमत बढ़ती चली जा रही है। उपहार देने के लिए लोग चांदी के गहने खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से चांदी की घरेलू मार्केट में अच्छी डिमांड देखी जा रही है। साथ ही सिल्वर की औद्योगिक मांग भी अच्छी रही है, जिससे कीमतों की बढ़त को अच्छा सहयोग मिल रहा है।

अगस्त के अंतिम हफ्ते तक चांदी की रेट छूएगी आसमान

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि, चांदी का यह बुलिश ट्रेंड फिलहाल बने रहने की पूरी उम्मीद है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्थिति यूं ही बनी रहती हैं और भारतीय बाजार में चांदी की मांग बरकरार रहती है, तो अगस्त के अंतिम हफ्ते तक ही 1 किलो चांदी ₹1,21,000 या उससे अधिक के स्तर को छू सकती है। ग्राहकों को सलाह है कि, कीमतों के इस ट्रेंड में सतर्कता बरतें और लंबे निवेश में अपनी हाथ आजमाईश करें।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट