-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- European Car Brands Struggle In India Renault Volkswagen Skoda Sales Down
भारतीय बाजार में यूरोपीय कार ब्रांड्स की हालत खराब, रेनो-फॉक्सवैगन को नहीं मिल रहे ग्राहक
- Written By: अक्षय साहू
रेनो, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी यूरोपीय कंपनियों की भारत में बिक्री घट रही है। ग्राहक प्राथमिकताओं में बदलाव और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इन कंपनियों को बाजार में टिके रहना मुश्किल हो रहा है।

रेनो-फॉक्सवैगन की बिक्री में गिरावट (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: रेनो, फॉक्सवैगन और स्कोडा जैसे प्रमुख यूरोपीय कार ब्रांडों की भारतीय बाजार में स्थिति खराब हो गई है। पिछले तीन वित्त वर्षों के आंकड़ों से पता चलता है कि इनकी बिक्री में लगातार गिरावट आई है। यह गिरावट ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण देखी जा रही है।
वैश्विक वाहन उद्योग से जुड़े आंकड़े और विश्लेषण प्रदान करने वाली जेएटीओ डायनेमिक्स के अनुसार, भारतीय बाजार में रेनो की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 2024-25 में रेनो की बिक्री घटकर 37,900 इकाई रह गई, जबकि 2023-24 में यह 45,439 और 2022-23 में 78,926 इकाई थी।
स्कोडा-फॉक्सवैगन भी कर रहे संघर्ष
2024-25 में स्कोडा ने भारतीय बाजार में 44,866 गाड़ियां बेचीं, जो 2023-24 की 44,522 इकाइयों की तुलना में मामूली बढ़त है। हालांकि, यह बिक्री 2022-23 में दर्ज 52,269 इकाइयों की तुलना में काफी कम है। वहीं, फॉक्सवैगन ब्रांड की बिक्री 2024-25 में 42,230 यूनिट रही। इससे पिछले साल यानी 2023-24 में कंपनी ने 43,197 और 2022-23 में 41,263 यूनिट्स की बिक्री की थी। जेएटीओ डायनेमिक्स इंडिया के अध्यक्ष रवि जी भाटिया ने कहा कि रेनो, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों को भारत में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान
भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
TVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
उन्होंने कहा कि भारत में इन ब्रांडों के संघर्ष के पीछे कई अहम कारण हैं। शुरुआत में, इन्होंने वेंटो, रैपिड और स्काला जैसी सेडान गाड़ियों पर अधिक फोकस किया, जिसके चलते ये तेजी से लोकप्रिय हो रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट में पीछे रह गए। भाटिया ने बताया कि इन ब्रांडों ने अपनी उत्पाद श्रृंखला को समय के साथ अपडेट करने में भी तेजी नहीं दिखाई। कई मॉडल वर्षों तक बिना किसी बड़े बदलाव के चलते रहे। इसके अलावा, इनकी डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क भी सीमित रही, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में। नतीजतन, ये ब्रांड एक बड़े और महत्वपूर्ण ग्राहक वर्ग तक पहुंच बनाने में असफल रहे।
भारत में सभी कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य: अब कितनी बढ़ेगी आपकी गाड़ी की कीमत? जानिए पूरा अपडेट
जापानी-कोरियाई कंपनियों को फायदा
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, भारत की विशिष्ट कर संरचना ने भी इन ब्रांडों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत में चार मीटर से छोटे वाहनों पर कम कर दर लागू होती है, जिससे उन कंपनियों को लाभ होता है जो छोटे और किफायती वाहन बनाती हैं। इस वजह से जापान और दक्षिण कोरिया के मूल उपकरण विनिर्माता (OEM) जो कॉम्पैक्ट कारों के लिए प्रसिद्ध हैं, को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिली है। दूसरी ओर, यूरोपीय ब्रांड आमतौर पर बड़े मॉडल बनाते हैं और इस आकार सीमा के भीतर उपयुक्त और प्रतिस्पर्धी विकल्प पेश करने में कठिनाई का सामना करते हैं।
European car brands struggle in india renault volkswagen skoda sales down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
Jul 09, 2026 | 02:57 PMUS Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
Jul 09, 2026 | 02:56 PMमहाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














