सोने-चांदी कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: 2026 के पहले महीने में ही चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, 3 लाख के पार हुआ भाव, सोने में भी उछाल

Gold-Silver Rate Today: मकर संक्रांति के बाद सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी, चांदी तीन लाख रुपये किलो पार गई, सोना भी उछला, वैश्विक संकेत और मजबूत मांग कीमतों को सहारा बना हुआ है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Rate Today 19 Jan: शादी-विवाह का सीजन अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। खासतौर पर चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है, क्योंकि वायदा बाजार में इसका भाव पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। एक ही कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 13 हजार रुपये से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को मजबूत घरेलू मांग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते चांदी के वायदा भाव में भारी तेजी आई। मार्च डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 13,553 रुपये या करीब 4.7 फीसदी चढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है, जिसने बाजार में नई चर्चा छेड़ दी है।

चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मार्च डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 डॉलर या 6.56 फीसदी की तेजी के साथ 94.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने चांदी को मजबूत समर्थन दिया है। हाल के सत्रों में चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहा है, जिससे निवेशकों को अधिक रिटर्न मिला है।

सोने की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने का वायदा भाव 2,443 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो करीब 1.7 फीसदी की तेजी को दर्शाता है। कारोबार के दौरान सोने ने 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी छुआ। जानकारों का मानना है कि शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के साथ घरेलू मांग और बढ़ेगी, जिससे सोने की कीमतों को और सहारा मिल सकता है।

चांदी की कीमतों में आ सकती है गिरावट

विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सोने की कीमतों को आगे भी समर्थन देंगी। हालांकि, तेज उछाल के बाद चांदी में कुछ समय के लिए स्थिरता या सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, खासकर चीन से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रहेगी, जो आगे की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन