शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

शेयर बाजार में पसरा सन्नाटा, सेंसेक्स-निफ्टी में आई बड़ी गिरावट; आखिर मार्केट में क्यों आया भूचाल

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से लुढ़क रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। ट्रेड के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 173.88 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,809.43 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी तेजी से लुढ़कते हुए 64.20 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 24,772.10 पर कारोबार करने लगा। 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में बढ़त बनी हुई है। वहीं, लार्जकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर पर नजर डाले तो इसमें भी बड़ी उछाल बनी हुई है और यह 282.48 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,537.82 पर ट्रेड कर रहा है। इस इंडेक्स में टाटा मोटर्स पहले स्थान पर बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा स्टील
  • एक्सिस बैंक
  • टाटा मोटर्स
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • कोटक बैंक

आज के टॉप लूजर्स

  • महिंद्रा एंड महिंद्र
  • बजाज फाइनेंस
  • बजाज फिनसर्व
  • मारुति
  • हिंदुस्तान यूनिलिवर

ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत

आज ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है। शटडाउन की आशंका के बावजूद वॉल स्ट्रीट ने लगातार पांचवें दिन मजबूती दिखाई। डाओ जोंस पिछले दो दिनों में करीब 125 अंकों की बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 180 अंकों की उछाल लेकर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा और एसएंडपी भी लाइफ हाई पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय लेवल पर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा सोना

कमोडिटी बाजार में भी हलचल तेज रही। सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3,920 डॉलर का लाइफ हाई छूने के बाद 40 डॉलर कमजोर हुआ, जबकि चांदी 2 फीसदी फिसली। घरेलू बाजार में बुधवार को गोल्ड 1,18,444 रुपये और सिल्वर 1,45,715 रुपये के स्तर तक पहुंचकर ऑल-टाइम हाई बना चुके हैं। दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में दो दिन में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 4 महीने के निचले स्तर 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। बेस मेटल्स में मजबूती दिखी, जहां एलएमई कॉपर 16 महीने और जिंक 10 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया।

घरेल शेयर बाजार में क्यों भूचाल?

पिछले कुछ सत्रों से घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से ही भारती शेयर बाजार पर असर देखा गया और फॉर्मा सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट भी आई है। वहीं, बुधवार को आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे मार्केट को थोढ़ा झटका लगा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज