शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

ट्रंप की टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट; निफ्टी भी गिरा

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ का सीधा असर आज शेयर मार्केट में देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ खुले।

मनोज आर्या

Share Market Today: घरेूल शेयर बाजार में आज गुरुवार, (31 जुलाई, 2025) को बड़ी गिरावट देखने की मिल रही है। जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 537.25 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,944.61 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 187.85 अंक या 0.76 प्रतिशत लुढ़कर 24,667.20 पर ओपनिंग की। सेंसेक्स की टॉप-30 कंपनियों में इटर्नल, पावर ग्रीड, हिंदुस्तान यूनिलीवल लिमिटेड, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, रिलायंस, भारती एयरटेल, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बडी़ गिरावट देखी जा रही है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज बीएसई मिडकैप में में गिरावट का दौर जारी है और यह इंडेक्स 295.10 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 5,807.25 पर नजर आया। इस इंडेक्स में आईजीएल टॉप पर बनी हुई है, जबकि रिलैक्सो सबसे अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट देखी जा रही है और यह इंडेक्स 300 अंक से अधिक गिरकर कारोबार कर रहा है। लार्ज कैप इंडेक्स में भी हल्की गिरावट है, हालांकि, यह इंडेक्स हरे निशान में जाने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है। जियो फाइनेंस टॉप पर कारोबार कर रही है।

आज के टॉप गेनर्स

  • इटर्नल
  • पावर ग्रीड
  • हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड
  • आईटीसी
  • टाटा स्टील

आज के टॉप लूजर्स

  • रिलांयस
  • भारती एयरटेल
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • इन्फोसिस
  • बजाज फाइनेंस

ट्रंप के टैरिफ का शेयर बाजार पर सीधा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल यानी की बुधवार को भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ ट्रेड करने के लिए भारत को जुर्माना भी देना होगा। लंबे समय से भारत और अमेरिकी के बीच चल रही ट्रेड डील पर सहमति न बनने का सीधा असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। भारत के टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा सेक्टर को इस टैरिफ से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि अबतक अमेरिका इन उत्पादों पर जीरो टैरिफ लागू करता था।

आर्थिक हितों से समझौता नहीं करेगा भारत

ट्रंप टैरिफ के झटके से गिफ्ट निफ्टी 200 अंक टूटकर 24700 के नीचे रहा। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के दमदार नतीजों के बाद नैस्डैक फ्यूचर्स में 275 अंकों का उछाल आया तो डाओ फ्यूचर्स 50 अंक ऊपर चढ़ा था। गौरतलब है कि टैरिफ की डेडलाइन 1 अगस्त थी, हालांकि उससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि हुए बोले कि अभी भारत से बातचीत चल रही है। वहीं भारत सरकार ट्रंप टैरिफ के असर की समीक्षा कर रही है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी