शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

खुलते ही शेयर बाजार में सन्नाटा, 349 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 100 अंक गिरा

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को बड़े गिरावट का संकेत मिल रहा है। जहां मार्केट खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, (28 जुलाई, 2025) को बड़ी गिरावट का संकेत मिल रहा है। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 354.29 अंक या-0.43 प्रतिशत गिरकर 81,108.80 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 100.50 अंक या 0.40 प्रतिशत लुढ़कर 24,736.50 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई की टॉप-30 शेयरों वाले सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और पावरग्रीड चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। जबकि, कोटक बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिल रही है।

सेक्टोल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी में गिरावट देखी जा रही है और यह इंडेक्स 170.71 अंक या 2.31% गिरकर 7,204.07 कारोबार कर रहा है। सर्विस सेक्टर में भी हल्की गिरावट है और यह लाल रंग से हरे में जाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखा। बीएसई पॉवर इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और इस इंडेक्स में अडानी ग्रीन टॉप पर बनी हुई है। वहीं एनएचपीसी दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा मोटर्स
  • बजाज फिनसर्व
  • मारुति
  • पावर ग्रिड
  • एनटीपीसी

आज के टॉप लूजर्स

  • कोटक बैंक
  • टीसीएस
  • इटर्नल
  • भारती एयरटेल
  • इन्फोसिस

बाजार पर इस रुख का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन के साथ 15 प्रतिशत टैरिफ पर ट्रेड डील किया है। इसके साथ ही अमेरिका आज चीन से भी टैरिफ को लेकर दोबारा बातचीत शुरू करने जा रहा है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटकनिक ने साफ कर दिया है कि टैरिफ पर डेडलाइन 1 अगस्त के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी और न ही किसी तरह की छूट दी जाएगी। इससे साफ है कि अमेरिका चीन पर दबाव बनाने की रणनीति पर कायम है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और टैरिफ डील की उम्मीद से निवेशकों में भरोसा बढ़ा। S&P 500 लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक तीसरे दिन नए लाइफ हाई पर पहुंचा। डाओ जोंस में करीब 200 अंकों की तेजी आई। डाओ फ्यूचर्स में भी सोमवार को 170 अंकों की मजबूती दिख रही है। हालांकि, जापान का निक्केई इंडेक्स 250 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान