शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

ट्रंप टैरिफ का असर नाकाम, दूसरे दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 188 अंक उछला

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के संकेत नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले।

मनोज आर्या

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार, 2 सितंबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां कारोबार के शुरुआत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ओपनिंग किए। बाजार खुलते-खुलते ही सेंसेक्स 188.11 अंक या 0.23 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,552.60 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 40.45 या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,665.50 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप में तेजी देखी जा रही है, ये सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बीएसई पावर में भी हल्की तेजी नजर आ रही है, ये इंडेक्स 30.54 अंक या 0.47% उछलकर 6,538.65 पर ट्रेड कर रहा है। ऑयल एंड गैस भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज के टॉप गेनर्स

  • रिलायंस
  • इटर्नल
  • एनटीपीसी
  • बजाज फाइनेंस
  • भारती एयरटेल

आज के टॉप लूजर्स

  • एशियन पेंट
  • इन्फोसिस
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • ट्रेंट
  • एचसीएल टेक

पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से दुनिया में हलचल

गौरतलब है कि पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चीन में हुई मीटिंग ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत ने जीरो टैरिफ का प्रस्ताव दिया था लेकिन अब देर हो चुकी है। ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

आज कैसा रहेगा शेयर बाजार?

GIFT निफ्टी 24,750 के पास सपाट दिख रहा है। अमेरिकी बाजार कल बंद थे और डाओ फ्यूचर्स भी सुस्त कारोबार कर रहे हैं। इसके चलते भारतीय बाजार की शुरुआत भी आज हल्की-फुल्की देखने को मिल रही है। हालांकि, निवेशकों की नजर गोल्ड-सिल्वर के रिकॉर्ड लेवल्स और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी रहेगी। आज से निफ्टी और बैंक निफ्टी में हफ्ते की पहली वीकली एक्सपायरी मंगलवार को होगी। NSE ने एक्सपायरी का दिन गुरुवार से बदलकर मंगलवार कर दिया है। इसका असर आज के कारोबार में देखने को मिलेगा क्योंकि ट्रेडर्स को नए रूल्स के हिसाब से अपनी पोजीशन एडजस्ट करनी होगी।

सोमवार को बिकवाल रहे FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बीते सत्र यानी की सोमवार को कैश मार्केट में 1,430 करोड़ रुपए की बिकवाली की, लेकिन डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट में खरीदारी के चलते कुल मिलाकर 2,280 करोड़ रुपए के नेट खरीदार रहे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार पांचवे दिन भी खरीदारी जारी रखी और कल 4,300 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर खरीदे।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल