शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट; तेजी में बजाज फाइनेंस

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। हालांकि, ये गिरावट बहुत मामूली है।

मनोज आर्या

Share Marke Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 15 सितंबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां कारोबार के शुरुआत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 36.76 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 81,867.94 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 24.55 अंक या 0.10 प्रतिशत टूटकर 25,089.45 पर पहुंच गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, लॉर्ज कैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में 131.18 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी है और यह 60,092.94 अंक पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो इसमें 96 अंकों से अधिक की तेजी बनी हुई है। यस बैंक इस इंडेक्स में टॉप पर बना हुआ है। एनर्जी सेक्टर में मामूली बढ़त देखी जा रही है और यह 28 से अधिक अंक उछलकर कारोबार कर रह है।

आज के टॉप गेनर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • इटर्नल
  • अडानी पोर्ट्स
  • एल एंड टी
  • बजाज फिनसर्व

आज के टॉप लूजर्स

  • इन्फोसिस
  • एशियन पेंट
  • सनफार्मा
  • एचसीएल टेक
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

अगस्त में बढ़ी खुदरा महंगाई

अगस्त महीने में देश की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) बढ़कर 2.07% रही, जो कि अनुमानित 1.5% से कहीं ज्यादा है। हालांकि, यह आंकड़ा चिंता का विषय है, लेकिन राहत की बात यह है कि खाने-पीने की चीजें लगातार तीसरे महीने सस्ती हुई हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं।

घरेलू बाजार में लौटे विदेशी निवेशक

भारतीय बाजारों के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक खबर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू फंड्स (DIIs) की लगातार जारी खरीदारी है। शुक्रवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में करीब 3200 करोड़ रुपए की दमदार खरीदारी की। वहीं, घरेलू फंड्स ने भी लगातार 14वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए 1550 करोड़ रुपए बाजार में डाले। यह मजबूत खरीदारी बाज़ार के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित हो सकती है।

डिफेंस सेक्टर को बड़ी उड़ान

रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार फ्रांस से 114 राफेल विमानों की खरीद के लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की बड़ी डील करने की तैयारी में है। इस डील की सबसे खास बात यह है कि अब राफेल विमानों के कई पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे, जिससे घरेलू रक्षा निर्माण क्षेत्र को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!