शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: बंपर तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 311 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,255 के पार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को बंपर तेजी देखने को मिल रही है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार की शुरुआत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी तेजी देखी जा रही है।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर मार्केट में आज बुधवार, 15 अक्टूबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेडिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स 212.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,242.03 पर कारोबार करने लगा। वहीं, खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 36.45 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,181.95 पर पहुंच गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जहां ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।ऑटो सेक्टर में आज बंपर उछाल देखने को मिल रही है, जहां यह इंडेक्स 138 अंकों से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर पर नजर डाले तो इसमें 150 अंकों की तेजी बनी हुई। इस इंडेक्स में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टॉप पर बना हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स

  • एशियन पेंट
  • एनटीपीसी
  • बजाज फाइनेंस
  • बजाज फिनसर्व
  • एल एंड टी

आज के टॉप लूजर्स

  • टेक महिंद्रा
  • एक्सिस बैंक
  • टाइटन
  • इन्फोसिस
  • टाटा मोटर्स

घरेलू शेयर बाजार के लिए बेहतर माहौल

वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार का मूड बेहद दिलचस्प रहने वाला है। कल की तेज गिरावट के बाद अब निवेशक यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या घरेलू खरीदारी और विदेशी संकेत बाज़ार को संभाल पाएंगे या नहीं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 25,280 के पास ट्रेड कर रहा था, जिससे शुरुआती रिकवरी के संकेत मिल रहे थे, बाजार खुलने के साथ ही ऐसा होता हुआ दिख भी रहा है।

विदेश निवेशक रहे बिकवाल

बीते कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 7,048 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 35वें दिन खरीदार बने रहे और लगभग 3,700 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह संकेत देता है कि बाजार में लोकल फंड्स अब भी भरोसे के साथ बने हुए हैं और गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं।

फिर शुरू हुआ अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर

वैश्विक बाजारों की बड़ी सुर्खी रही डोनाल्ड ट्रंप की चीन को सोयाबीन ट्रेड पर धमकी। ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका से सोयाबीन नहीं खरीदेगा तो उसके साथ पूरा व्यापार खत्म कर दिया जाएगा। इस बयान से एशियाई बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव देखने को मिला, हालांकि अमेरिकी बाजार दिन के अंत में कुछ संभल गए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस