-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 14th October Sensex Rise By 202 Points Nifty Rise
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स; HCL टेक के शेयरों में बंपर उछाल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 14 अक्टूबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। ट्रेडिंग के साथ बीएसई सेंसेक्स 202.52 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,529.57 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 71.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,299.05 पर कारोबार कर कर रहा है।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बंपर उछाल देखने को मिल रही है, ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो सेक्टर की बात करें तो इसमें मामूली गिरावट देखी जा रही है और यह लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर में भी हल्की गिरावट देखी जा रही है। एनर्जी सेक्टर के शयरों में 90 अंकों से अधिक की तेजी बनी हुई है।
आज के टॉप गेनर्स
- टेक महिंद्रा
- एचसीएल टेक
- टाटा स्टील
- इन्फोसिस
- रिलायंस
आज के टॉप लूजर्स
- एक्सिस बैंक
- इटर्नल
- मारुति
- अडानी पोर्ट्स
- एसबीआई
अमेरिकी बाजार में रिकवरी का असर
आज ग्लोबल और घरेलू बाजारों में कई अहम संकेत देखने को मिले। एक तरफ अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त रिकवरी दर्ज हुई है, तो दूसरी ओर सोना-चांदी ने नए रिकॉर्ड हाई बना दिए हैं। जिसका असर आज शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। वहीं घरेलू मोर्चे पर महंगाई दर में बड़ी गिरावट, LG Electronics की लिस्टिंग, और कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आज बाजार की दिशा तय करेंगे।
बीते कारोबारी सत्र में 600 अंक उछाल डाओ जोन्स
चीन के साथ ट्रेड टेंशन घटने की उम्मीद और रेट कट की अटकलों के बीच सोमवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स 600 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। नैस्डैक ने 500 अंकों की छलांग लगाई और दिन की ऊंचाई पर क्लोज हुआ। S&P 500 में 27 मई के बाद की सबसे बड़ी 100 अंकों की तेजी दर्ज हुई। इस रैली के पीछे प्रमुख कारण रहे- रेट कट की बढ़ती उम्मीदें, अमेरिका-चीन संबंधों में नरमी, और मजबूत टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की खरीदारी।
ये भी पढ़ें: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त; जानें पूरी डिटेल
सम्बंधित ख़बरें
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
महंगाई दर में बड़ी गिरावट
सितंबर महीने में देश की कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) रिटेल महंगाई घटकर 1.5% के पास आ गई, जो 8 साल का निचला स्तर है. यह लगातार 7वां महीना है जब महंगाई RBI के 4% टारगेट से नीचे रही है। यह गिरावट निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है और RBI की पॉलिसी पर भी सकारात्मक असर डाल सकती है। वहीं, सोमवार को FIIs ने लगातार चार दिन की खरीदारी के बाद 3,577 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 34वें दिन भी 2,300 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी कर मार्केट को सपोर्ट दिया।
Share market update today 14th october sensex rise by 202 points nifty rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














