शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स; HCL टेक के शेयरों में बंपर उछाल

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 14 अक्टूबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। ट्रेडिंग के साथ बीएसई सेंसेक्स 202.52 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,529.57 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 71.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,299.05 पर कारोबार कर कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बंपर उछाल देखने को मिल रही है, ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो सेक्टर की बात करें तो इसमें मामूली गिरावट देखी जा रही है और यह लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर में भी हल्की गिरावट देखी जा रही है। एनर्जी सेक्टर के शयरों में 90 अंकों से अधिक की तेजी बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टेक महिंद्रा
  • एचसीएल टेक
  • टाटा स्टील
  • इन्फोसिस
  • रिलायंस

आज के टॉप लूजर्स

  • एक्सिस बैंक
  • इटर्नल
  • मारुति
  • अडानी पोर्ट्स
  • एसबीआई

अमेरिकी बाजार में रिकवरी का असर

आज ग्लोबल और घरेलू बाजारों में कई अहम संकेत देखने को मिले। एक तरफ अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त रिकवरी दर्ज हुई है, तो दूसरी ओर सोना-चांदी ने नए रिकॉर्ड हाई बना दिए हैं। जिसका असर आज शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। वहीं घरेलू मोर्चे पर महंगाई दर में बड़ी गिरावट, LG Electronics की लिस्टिंग, और कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

बीते कारोबारी सत्र में 600 अंक उछाल डाओ जोन्स

चीन के साथ ट्रेड टेंशन घटने की उम्मीद और रेट कट की अटकलों के बीच सोमवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स 600 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। नैस्डैक ने 500 अंकों की छलांग लगाई और दिन की ऊंचाई पर क्लोज हुआ।  S&P 500 में 27 मई के बाद की सबसे बड़ी 100 अंकों की तेजी दर्ज हुई। इस रैली के पीछे प्रमुख कारण रहे- रेट कट की बढ़ती उम्मीदें, अमेरिका-चीन संबंधों में नरमी, और मजबूत टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की खरीदारी।

महंगाई दर में बड़ी गिरावट

सितंबर महीने में देश की कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) रिटेल महंगाई घटकर 1.5% के पास आ गई, जो 8 साल का निचला स्तर है. यह लगातार 7वां महीना है जब महंगाई RBI के 4% टारगेट से नीचे रही है। यह गिरावट निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है और RBI की पॉलिसी पर भी सकारात्मक असर डाल सकती है। वहीं, सोमवार को FIIs ने लगातार चार दिन की खरीदारी के बाद 3,577 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 34वें दिन भी 2,300 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी कर मार्केट को सपोर्ट दिया।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर