भारतीय शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market : औंधे मुंह गिरे HDFC Bank और RVNL के शेयर, शेयर बाजार पर फिर से छाएं संकट के बादल

शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत के दौरान मार्केट की 936 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करना शुरू किया। हालांकि प्री ओपनिंग सेशन में 1391 शेयरों की शुरूआत हरे निशान के साथ हुई थी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : इंडियन शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के चौथे दिन भी बाजार पर संकट के बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है। बाजार के खुलते ही बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 300 अंकों से भी ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 100 अंकों का गोता लगा रहा है। इसी सिलसिले में शुरूआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक और आरवीएनएल के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।

गिरावट के साथ खुलने वाले सेंसेक्स और निफ्टी के मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स गुरूवार को भी लाल निशान के साथ खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,939.18 के स्तर से करीब 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 75,672 अंक पर खुला है और इसके बाद इसमें तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 380 अंक नीचे फिसलकर 75,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

उभरने में असफल

सेंसेक्स की तरह की एनएसई का निफ्टी भी गिरावट के दौर से उभरने में असफल साबित हो रहा है। गुरूवार को भी एनएसई का ये सूचकांक अपने पिछले बंद 22,932.90 के स्तर से तकरीबन 100 अंक से ज्यादा से टूटकर 22,821.10 पर खुला और फिर नीचे फिसलकर 22,813 तक आ गया है। बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

लाल निशान पर शुरू हुए ये शेयर

शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत के दौरान मार्केट की 936 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करना शुरू किया। हालांकि प्री ओपनिंग सेशन में 1391 शेयरों की शुरूआत हरे निशान के साथ हुई थी। इतना ही नहीं 145 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जिनकी स्थिति में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सिप्ला, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में उछाल देखने के लिए मिला है। इसके अलावा आईटीसी, एम एंड एम, मारुति सुजुकी, सन फॉर्मा, एचडीएफसी बैंक और विप्रो के शेयर गिरावट के साथ खुले थे।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला