शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market Today: धनतेरस पर शेयर बाजार में नहीं बरसा धन, बाजार में पसरा सन्नाटा, मिडकैप-स्मॉलकैप टूटे

Stock Market Update: अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त पर खुले, जबकि कच्चा तेल 100 डॉलर पार पहुंचा।

अक्षय साहू

Highlights:

  • शुक्रवार को सेंसेक्स 103 अंक और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले

  • FII ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 35,781 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

  • ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार पहुंचा, जबकि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई

Share Market Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले, लेकिन बाजार में कमजोरी का माहौल बना रहा। इससे पहले बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स में 227 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 104 अंकों की कमजोरी की खबर थी। गुरुवार को सेंसेक्स में करीब 2,000 अंकों की तेजी आई थी।

शुक्रवार को निफ्टी 50 महज 1.60 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 24,538.20 पर खुला। वहीं, सेंसेक्स 103.65 अंक यानी 0.13 फीसदी चढ़कर 79,413.66 पर पहुंचा। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.54 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली का असर

भारतीय बाजार पर दबाव की बड़ी वजह अमेरिकी शेयर बाजारों में आई तेज गिरावट रही। गुरुवार को अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों ने अप्रैल 2025 के बाद का सबसे खराब कारोबारी सत्र दर्ज किया। नैस्डैक 5.52 फीसदी गिरकर 24,315 पर बंद हुआ। S&P 500 में 4.36 फीसदी और डॉव जोन्स में 3.44 फीसदी की गिरावट आई।

अमेरिकी टेक्नोलॉजी और AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। निवेशक डेटा सेंटर में बड़े निवेश और संभावित सरकारी नियमों को लेकर चिंतित हैं। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा।

FII की खरीदारी से भारतीय बाजार को सहारा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर दुनिया के कई बाजारों पर पड़ सकता है, लेकिन भारत पर इसका प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 35,781 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। उनके मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की बिकवाली और मुनाफावसूली के बावजूद FII की खरीदारी भारतीय बाजार को सहारा दे सकती है।

कच्चा तेल महंगा, सोने-चांदी में गिरावट

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.37 फीसदी बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1.32 फीसदी गिरकर 1,42,192 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.78 फीसदी टूटकर 1,83,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट रही। दक्षिण कोरिया का KOSPI 7 फीसदी से ज्यादा, ताइवान का इंडेक्स 8 फीसदी और जापान का निक्केई 225 करीब 5.95 फीसदी गिर गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 2.20 फीसदी नीचे रहा। -एजेंसी इनपुट के साथ

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया