शेयर मार्केट, (कॉनसेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?

Share Market: अगर कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहते हैं, विदेशी निवेशकों की खरीदारी बनी रहती है और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से पिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हफ्ते के कुल 5 कारोबारी सत्रों में 3 दिन हरे निशान में तो दो दिन लाल निशान में रहा। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 194 अंक लुढ़का। वहीं, सेंसेक्स में 62 अंकों की गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहेगी। आइए जानते हैं।

अगले हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, अगर तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहते हैं, विदेशी निवेशकों की खरीदारी बनी रहती है और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, कमजोर कॉरपोरेट नतीजे, वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल में उछाल या विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।

14 जुलाई को खुलेगा SBI फंड का आईपीओ

अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन, फेडरल रिजर्व से जुड़े संकेत और बॉन्ड यील्ड में बदलाव भारतीय बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगे। ब्रेंट क्रूड की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर उर्जा, ऑटो एविशन और आईटी शेयरों की चाल निर्भर करेगी। इसके अलावा भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक SBI फंड्स मैनेजमेंट का 11,693 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा। जिसमें 16 जुलाई तक बोली लगाने के लिए समय मिलेगा।

वहीं, एंकर निवेशकों को इस आईपीओ बोली लगाने के लिए सोमवार, 13 जुलाई को मौका मिलेगा। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को तय होगा और कंपनी के शेयर 21 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। इसके एक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपया है। इसका प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये तय होगा।

पिछले हफ्ते के आखिरी सत्र में बाजार का हाल

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार, 10 जुलाई को तेजी देखने को मिला। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। ट्रेड के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 664.04 अंक या 0.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 77,405.86 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 219.00 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,181.80 पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पैक के टॉप-30 शेयरों में से 27 हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बाकी तीन शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला