शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक...या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Share Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक और निफ्टी 390.20 अंक की तेजी के साथ 24,013.10 पर आ गया था। आखिरी सत्र में गिरावट देखी गई।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक डेटा जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, पीएमआई और फॉरेक्स डेटा से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। कच्चे तेल की कीमतों पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होगी। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए एमओयू साइन होने के बाद कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल यह 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले जारी रखने के कारण ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने ऐलान किया है, जिससे अस्थिरता और बढ़ गई है।

इसके साथ ही अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होंगी और इससे जुड़ा कोई भी अपडेट बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकता है।घरेलू आर्थिक आंकड़े भी अगले हफ्ते बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 22 जून को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा जारी किया जाएगा। 23 जून को पीएमआई और 26 जून को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया जाएगा।

बीते हफ्ते कैसा रहा था बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर था। 15 से 19 जून के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,749.20 अंक या 2.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 587 अंक या 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,784.45 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस (6.58 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (6.44 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (5.50 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (3.50 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (3.32 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.98 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (2.84 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान केवल निफ्टी आईटी ही (1.33 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। इसके चलते निफ्टी आईटी 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में बंद हुए।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा