आज का शेयर बाजार सोर्स-IANS
बिज़नेस

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 435 अंक उछला, निफ्टी 22,500 के पार; जानें आज के टॉप गेनर्स

Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार मे आज मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 435 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,532 पर। पीएसयू, मेटल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी, आईटी और फार्मा पर दबाव।

करुणा नंद शाहवाल

Sensex Nifty Opening Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के दम पर बढ़त के साथ खुला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, जिसमें पीएसयू बैंक, पीएसई, मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों ने तेजी की अगुवाई की। शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 435 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 72,345 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 110 अंक बढ़कर 22,532 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बाजार में इस रिकवरी को लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स का भी पूरा समर्थन मिला। एशियाई बाजारों में टोक्यो और जकार्ता के हरे निशान में रहने और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक बंद होने से घरेलू धारणा को बल मिला। हालांकि, निफ्टी आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में हल्का दबाव बना रहा। बाजार जानकारों के अनुसार, निफ्टी अपने मजबूत सपोर्ट जोन के करीब से रिकवर कर रहा है।

निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी PSE रहे टॉप गेनर्स

शुरुआती कारोबार में पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही है। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई टॉप गेनर्स थे।

निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी और निफ्टी कंजप्शन लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में हुआ कारोबार

तो वहीं लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 426 अंक या 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,158 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138.55 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,197 पर था।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

बाजार जानकारों ने कहा कि बाजार अभी एक सपोर्ट जोन के बहुत करीब हैं, जो 21,743 और 22,182 से बना है। ये क्रमश 2025 और 2026 की गिरावट के बाद का निचला स्तर हैं, जो दोनों अप्रैल के महीनों में देखे गए थे। इस सपोर्ट जोन ने पिछली दो बार बड़ी गिरावट को पलटने में मदद की है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।

दूसरी ओर, अगर यह जोन टूटता है, तो कोविड-19 के समय से चल रही तेजी का अपट्रेंड खत्म हो सकता है और इंडेक्स 19,000 और 16,700 के स्तर तक गिर सकता है। ये कोविड के निचले स्तर से क्रमश 38 प्रतिशत और 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल हैं।

एशियाई बाजारों में कैसा रहा कारोबार?

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, हांगकांग लाल निशान में था।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश