शेयर मार्केट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

शेयर मार्केट की रफ्तार पर ब्रेक! 3 दिन की तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, तेजी में रहे ये स्टॉक्स

Share Market: बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31%, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31%, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.10 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.02 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.82 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कंजप्शन इंडेक्स 0.59 प्रतिशत-0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक 0.38 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,517.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 221.20 अंक या 1.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,983.90 पर बंद हुआ। व्यापाक बाजार में भी कमजोरी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,737 शेयर हरे निशान में; 2,447 शेयर लाल निशान में, 158 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया में सत्र के दौरान तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के बाद बने सकारात्मक माहौल को माना जा रहा है।

भारतीय रुपये में आई तेजी की वजह

एलकेपी स्कियोरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 पैसे या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर था। इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना और कमोडिटी की कीमतों में कमी आना है। इसके साथ ही, अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर निर्भर करेगी, जो कि शुक्रवार को आएगी।

सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव

सोना दिन की ऊंचाई से करीब 7000 रुपये गिरकर 1 लाख 53 हजार के पास आया तो चांदी दिन की ऊंचाई से करीब 26 हजार रुपये फिसलकर 2 लाख 68 हजार 850 पर बंद हुई। लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 100 डॉलर चढ़ा तो चांदी में 7 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह