शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 503 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Share Market: आज सेंसेक्स के टॉप-30 स्टॉक्स में एशियन पेंट्स में सवा तीन फीसदी की सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि एक्सिस बैंक में सवा फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा मारुति में तेजी बनी रही।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार, 2 दिसंबर को गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बाजार में सेलर्स हावी होते दिखें, जिसकी वजह से लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 143 अंक टूटकर 26032 पर और सेंसेक्स 503 अंक टूटकर 85138 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के टॉप-30 में 10 स्टॉक्स हरे निशान में और 20 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। आज सुबह निफ्टी 87 अंक टूटकर 26088 अंकों पर और सेंसेक्स 316 अंक टूटकर 85325 पर खुला था। सोमवार को निफ्टी ने 26325 का लाइफ हाई भी बनाया था।

आज सेंसेक्स के टॉप-30 स्टॉक्स में एशियन पेंट्स में सवा तीन फीसदी की सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि एक्सिस बैंक में सवा फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा मारुति, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस हरे निशान में बंद हुए जबकि रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक लाल निशान में बंद हुए।

घरेलू शेयर बाजार के लिए अहम फैक्टर्स

बाजार के लिए इस समय इंपोर्टेंट फैक्टर्स की बात करें तो इस हफ्ते रिजर्व बैंक और अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया जाएगा। दोनों सेंट्रल बैंक की तरफ से रेट कट की उम्मीद है। इस हफ्ते रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में क्या बातचीत होती है, इसपर नजर रहेगी। इस महीने 30000 करोड़ रुपए के 25 आईपीओ आ रहे हैं। सेकेंड्री मार्केट में इसका असर लिक्विडिटी पर होगा। इसके अलावा फैक्टर्स की बात करें तो डॉलर के मुकाबले रुपया लाइफ लो पर है और यह गिरावट जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली भी लगातार रुक-रुक कर हो रही है। क्रिप्टोकरेंसी पर दबाव बना हुआ है जो इक्विटी के सेंटिमेंट को कमजोर कर रहा है। वैसे टेक्निकल आधार पर बाजार के लिए 26100-26000 की रेंज में महत्वपूर्ण सपोर्ट बना हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स

  • एशियन पेंट्स
  • मारुति
  • भारती एयरटेल
  • हिंदुस्तान यूनिलिवर
  • एनटीपीसी

आज के टॉप लूजर्स

  • एक्सिस बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • रिलायंस
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जहां कारोबार के अंत में ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो सेक्टर में मामूली बढ़त रही और यह 39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार के अंत में बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट रही और यह 498.56 अंक गिरकर बंद हुआ।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर