शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, शुरुआती गिरावट के बाद 'रॉकेट' बना बाजार; 317 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market: सुबह बाजार में सुस्त ओपनिंग दिखी। बाजार कल के लेवल से गिरकर खुले, लेकिन उसके बाद निचले स्तरों से रिकवर होकर सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट ट्रेडिंग कर रहे थे।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की भारी गिरावट और दिन के शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ। बाजार को उठाने में पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उछलकर 82,814.71 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 116.90 (0.46 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,571.25 पर बंद हुआ।

बाजार बंद होने के समय निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का एशियाई शेयरों पर दबाव होने के बावजूद भी सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी ऑटो में रही तेज उछाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.68 प्रतिशत, तो निफ्टी मेटल में 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.41 प्रतिशत की उछाल, निफ्टी एफएमसीजी में 0.56 प्रतिशत की तेजी, निफ्टी बैंक में 0.71 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी में 0.98 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी तो 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एनटीपीसी, एलएंडटी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल के शेयरों में 2.7 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई और टॉप लूजर्स में शामिल रहे, जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

लाल निशान में हुई थी बाजार की शुरुआत

सुबह बाजार में सुस्त ओपनिंग दिखी। बाजार कल के लेवल से गिरकर खुले, लेकिन उसके बाद निचले स्तरों से रिकवर होकर सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट ट्रेडिंग कर रहे थे। पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,275 के आसपास गया था। निफ्टी भी 40 अंक गिरकर 25,410 पर था। बैंक निफ्टी में 132 अंकों की गिरावट दिखी और इंडेक्स 60,606 पर था। निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट भी 50 अंक नीचे था। लेकिन फिर थोड़ी रिकवरी आई।

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें