शेयर मार्केट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, 500 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी भी फिसला

Share Market: बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.93% की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम और एनटीपीसी गेनर्स थे।

मनोज आर्या

Share Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492.70 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,154.90 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था।

निफ्टी रियल्टी 1.42 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.01 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.77 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.68 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.61 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.50 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप शेयरों में दबाव

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.29 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.40 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.30 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.21 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप में दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 277.60 अंक या 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,539.40 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब सपाट 19,808.85 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बाजार के सेंटिमेंट पर मुख्य रूप से असर डालती रही। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि और कमजोर वैश्विक संकेतों ने भारतीय शेयर बाजार में गिरावट को बढ़ाया। अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम की समाप्ति के बाद मध्य पूर्व में सुलह की उम्मीदें धूमिल होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई और मुद्रास्फीति के फिर से बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की राय

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी यील्ड में वृद्धि ने उभरते बाजारों के आकर्षण को और कम कर दिया और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई क्योंकि लगातार उच्च ब्याज दरों से ग्लोबल टेक्नोलॉजी खर्च में कमी आने की आशंका थी।

हालांकि, घरेलू बुनियादी कारक अभी भी मजबूत हैं, लेकिन कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतें और बढ़ती इनपुट लागत हालिया आय अनुमानों पर दबाव डाल सकती हैं, जिससे निवेशक निकट भविष्य में सतर्क रहने को प्रेरित हो रहे हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार