शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

शेयर बाजार में 'ब्लैक फ्राइडे', सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, एक ही दिन में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा

Share Market: आज सुबह कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई। आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली हो रही थी। आईटी इंडेक्स 1.8% गिर गया था। बैंक निफ्टी 58 अंक नीचे 60,697 पर था।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,626.76 और निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,471.10 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व मेटल शेयरों ने किया। इसके कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल (3.31 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (2.24 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी (2.23 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (2.04 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.90 प्रतिशत), निफ्टी ऑयलएंडगैस (1.88 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (1.68 प्रतिशत) और निफ्टी कंजप्शन (1.63 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इटरनल, टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस, पावर ग्रिड, बीईएल, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो लूजर्स थे। वहीं, बजाज फाइनेंस और एसबीआई ही केवल हरे निशान में बंद हुए । लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,032.85 अंक या 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,438 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 311.20 अंक या 1.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,032.90 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों की कमजोरी का असर

एलकेपी सिक्योरिटीज में रूपक दे ने कहा कि अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत के बाद निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दिन अंत में इंडेक्स एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडिया विक्स फिर से 200 डीएमए के पार चला गया है, जो बाजार भागीदारों के बढ़ते डर को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,500 के आसपास है। अगर यह टूटता है तो निफ्टी 25,000 के आंकड़े को भी छू सकता है। इसके लिए रुकावट का स्तर 25,800 के आसपास है।

दूसरी तरफ, कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 68 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 63 डॉलर प्रति औंस पर था।

घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की चाल

आज सुबह कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई। आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली हो रही थी। आईटी इंडेक्स 1.8% गिर गया था। बैंक निफ्टी 58 अंक नीचे 60,697 पर था। आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी भारी बिकवाली दिखी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार चौथे दिन खरीदारी की। कैश में ₹944 करोड़ समेत इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर नेट-नेट करीब ₹429 करोड़ की खरीद हुई। वहीं, घरेलू फंड्स ने दो दिन की खरीदारी के बाद करीब ₹125 करोड़ की हल्की बिकवाली की।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत