शेयर मार्केट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market में मचा कोहराम, सेंसेक्स में आयी 500 अंकों की गिरावट

सोमवार का दिन शेयर मार्केट के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ है। आज के दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने के लिए मिली है।

अपूर्वा नायक

Share Market Closing Session: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को ही शेयर बाजार ने भारी गिरावट का संकेत दे दिया है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 354.29 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,108.80 अंकों के स्तर पर खुला था। इसके अलावा, एनएसई का निफ्टी भी 100.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,736.50 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो आज बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आज के क्लोजिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 530.71 अंकों की गिरावट के साथ 80,932.38 अंकों के स्तर पर क्लोज हुआ है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 136.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,700.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में से एशियन पेंट्स, रिलायंस. सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक जैसी कंपनियां फायदे में रही हैं।

आज के टॉप गेनर्स

  • हिन्दुस्तान यूनिलीवर
  • एशियन पेंट्स
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • सनफार्मा
  • पावरग्रिड
  • एचडीएफसी बैंक
  • रिलायंस
  • एनटीपीसी

आज के टॉप लूजर्स

  • आईटीसी
  • ट्रेंट
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • बजाज फिनसर्व
  • मारुति
  • टाटा मोटर्स
  • टाटा स्टील
  • अडानी पोर्ट्स
  • टेक महिंद्रा
  • इटरनल

बाजार पर इस रुख का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन के साथ 15 प्रतिशत टैरिफ पर ट्रेड डील किया है। इसके साथ ही अमेरिका आज चीन से भी टैरिफ को लेकर दोबारा बातचीत शुरू करने जा रहा है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटकनिक ने साफ कर दिया है कि टैरिफ पर डेडलाइन 1 अगस्त के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी और न ही किसी तरह की छूट दी जाएगी। इससे साफ है कि अमेरिका चीन पर दबाव बनाने की रणनीति पर कायम है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट्स में तेजी रही। मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और टैरिफ डील की उम्मीद से निवेशकों में भरोसा बढ़ा। S&P 500 लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक तीसरे दिन नए लाइफ हाई पर पहुंचा। डाओ जोंस में करीब 200 अंकों की तेजी आई। डाओ फ्यूचर्स में भी सोमवार को 170 अंकों की मजबूती दिख रही है। हालांकि, जापान का निक्केई इंडेक्स 250 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी