शेयर मार्केट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

शेयर बाजार पर लगा रेड अलर्ट, सेंसेक्स और निफ्टी ने बदली चाल

आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी मिला जुला रहा था। जहां प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखी गई थी, वही क्लोजिंग सेशन में इसके विपरीत गिरावट देखी गई है।

अपूर्वा नायक

आज भारतीय शेयर बाजार में उछल पुछल देखने के लिए मिली है। जहां एक ओर शुरुआती कारोबार में बाजार में उछाल देखी गई थी, वहीं आज क्लोजिंग सेशन में गिरावट दर्ज की गई है। अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए तो आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आयी है।

आपको बता दें कि आज शेयर मार्केट में प्री ओपनिंग सेशन में बढ़त दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सेंसेक्स में 236.56 अंक तक की उछाल दर्ज की गई थी, जिसके साथ ये 83,933.85 अंक तक पहुंचा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी 66.3 अंक की बढ़त के साथ 25,608.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाएं, तो आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 310.64 अंकों की गिरावट के साथ 83,386.65 अंकों पर बंद हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी 96.75 अंकों की गिरावट के साथ 25,445.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ है।

इन स्टॉक्स में रही तेजी

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के साथ शुरुआत हुई। मार्केट खुलते के दौरान 229 शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, जबकि करीब 100 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किए। जबकि, 20 शेयर सपाट पर खुले, इनमें कोई बदलाव नहीं देखा गया। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, Grasim Industries सबसे ज्यादा चढ़ने वाले स्टॉक्स में आगे रहे। वहीं, इंडसइंड बैंक, एशिय पेंट, ट्रेट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, नेशले इंडिया के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार के लिए शुरू हुए। शेयर बाजार खुलते ही दौड़ा सेंसेक्स, 236 अंकों की लगाई छलांग; इन स्टॉक्स में तेजी

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। जबकि हांगकांग का हैनसेंग मुनाफे में रहा। अमेरिकी मार्केट मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, मंगलवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,970.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए